
Realme ने एक बार फिर भारतीय बाजार में अपने कुछ प्रमुख स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसमें Realme 16 Pro, Realme 16 और Realme C83 5G शामिल हैं। बता दें कि लगातार हो रहे इन प्राइस हाइक के चलते इन फोंस को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत देनी होगी। जिसका असर ग्राहकों के फोन लेने के पैटर्न पर पड़ेगा। आइए, आगे मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।
Realme 16 Pro की नई कीमत
Realme 16 Pro को भारत में इस साल जनवरी में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद फोन की कीमत में कई बार बदलाव हुआ है। कुछ समय पहले इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 40,999 रुपये कर दिया गया है। जो 8GB + 128GB वैरियंट के लिए है। फोन का 8GB + 256GB मॉडल 43,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज 46,999 रुपये में मिलेगा।
Realme 16 Pro में शानदार 6.78 इंच डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, 200MP रियर कैमरा, स्टीरियो स्पीकर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Realme 16 भी फिर हुआ महंगा
Realme 16 की कीमत में पिछले 6 दिनों के अंदर दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। पहले इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 35,999 रुपये कर दिया गया है। नई कीमतों के अनुसार 8GB + 128GB वैरियंट 35,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज 38,999 रुपये और 12GB + 256GB ऑप्शन 41,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Realme 16 में 6.57 इंच डिस्प्ले, यूनिक सेल्फी मिरर डिजाइन और 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छे फीचर्स के साथ आता है।
Realme C83 5G की कीमत भी बढ़ी
Realme C83 5G को इस साल मार्च में 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद इसकी कीमत पहले बढ़ाकर 16,499 रुपये की गई थी वहीं, अब एक बार फिर इजाफा हुआ है।
Realme C83 5G फोन का 4GB + 64GB बेस वैरियंट 17,499 रुपये में मिलेगा। जबकि 4GB + 128GB की कीमत 19,499 और 6GB + 128GB वैरियंट 22,499 रुपये का पड़ेगा। बजट सेगमेंट में आने वाले इस स्मार्टफोन की प्रमुख खूबियों में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस शामिल हैं।

यदि आप Realme 16 Pro या Realme 16 खरीदने की सोच रहे हैं तो मौजूदा कीमत पर इनके मुकाबले उपलब्ध अन्य विकल्पों यानी Motorola Edge सीरीज, Samsung A-सीरीज या Lava मिड रेंज फोंस को भी देखा जा सकता है। अगर आपको realme फोंस ही लेना है तो आगे त्यौहारी सीजन में ऑफर्स का वेट कर सकते हैं। हम आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









