आ रहा है realme का सस्ता 5G फोन Narzo 100x, कंपनी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ अपकमिंग मोबाइल

Join Us icon

रियलमी ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपनी नारज़ो सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन पेश करते हुए realme Narzo 100 Lite 5G फोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल सिर्फ 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। अब कंपनी इसी सीरीज का विस्तार करते हुए एक और नया स्मार्टफोन मॉडल realme Narzo 100x 5G लेकर आ रही है। यह भी सस्ता 5जी फोन होगा जिसका प्राइस 10 हजार से 15 हजार रुपये के बीच देखने को मिल सकता है।

realme Narzo 100x 5G डिटेल्स

रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन का इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। इस पेज पर फोन के नाम, डिजाइन और कलर की जानकारी दे दी गई है। रियलमी ने हालांकि अभी Narzo 100x 5G इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है लेकिन, उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह सस्ता 5जी फोन भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

बड़ी बैटरी वाला फोन

realme Narzo 100x 5G बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आ रही है। स्मार्टफोन की टीज़र ईमेज में कंपनी Power शब्द का इस्तेमाल कर रही है जो इसकी पावरफुल बैटरी की ओर इशारा करता है। हमारा अनुमान है कि रियलमी नारज़ो 100एक्स 8000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि फोन की टीज़र इमेज से मालूम पड़ता है कि इसके रियर कैमरा सेटअप में realme P4R 5G की ही तरह AI Pulse Light भी दी गई है।

realme Narzo 100x 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा जो रियलमी यूआई के साथ मिलकर काम करेगा। हमारा अनुमान है कि प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं भारतीय बाजार में इसे 4जीबी रैम पर लाया जा सकता है।


realme Narzo 100x 5G फोन में 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन हो सकती है जिसपर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits तक की ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि इस सस्ते 5जी फोन में Google Gemini जैसे AI फीचर्स मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here