
सैमसंग ने पिछले महीने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M47 5G फोन लॉन्च किया था जो 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। अब खबर आ ही है कि कंपनी इसी सीरीज के एक और नया स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy M67 नाम के साथ लाया जा सकता है। यह अपकमिंग फोन दरअसल बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जहां इसकी रैम और प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है।
Samsung Galaxy M67 गीकबेंच डिटेल्स
सैमसंग गैलेक्सी एम67 5जी फोन को गीकबेंच पर Samsung SM-M676K मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां मोबाइल का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन चर्चा है कि यह Galaxy M67 स्मार्टफोन हो सकता है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इस अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन को यहां सिंगल-कोर में जहां 1435 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं वहीं मल्टी-कोर में इस सैमसंग स्मार्टफोन ने 3744 स्कोर हासिल किया है।
Samsung Galaxy M67 5G फोन को गीकबेंच पर 8GB RAM से लैस दिखाया गया है। वहीं सबसे बड़ी बात कि इस मोबाइल को गीकबेंच पर Android 17 ओएस के साथ लिस्ट किया गया है। यह अभी तक का सबसे नया और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है। अभी तक मार्केट में कोई भी सैमसंग का फोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Xclipse 920 GPU दिए जाने की डिटेल सामने आई है।
सैमसंग गैलेक्सी एम67 5जी फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में S5E9925 लिखा गया है। माना जा रहा है कि यह Samsung Exynos 2200 चिपसेट का कोडनेम है। वहीं फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी गीकबेंच पर 1.82गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है और इस मोबाइल सीपीयू की टॉप क्लॉक स्पीड 2.80गीगाहर्ट्ज़ है। उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही सैमसंग इस नए 5जी फोन को लेकर कोई जानकारी देगी।

Samsung Galaxy M47 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी एम47 पर नजर डालें तो इसके 6GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये है। वहीं 8GB+256GB वाले टॉप वेरिएंट का रेट 33,999 रुपये है। यह सैमसंग फोन 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए LPDDR5X RAM का सपोर्ट भी मौजूद है।

Samsung Galaxy M47 5G फोन में में 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS सेंसर के साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 12MP Selfie कैमरा मौजूद है। यह सैमसंग 5जी फोन 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।









