24 जुलाई को लॉन्च होगा सस्ता Ai वाला 5G फोन iQOO Z11 Lite, मिलेगी बड़ी बैटरी

Join Us icon

आइकू ने बीते सप्ताह ही अनाउंस किया था कि वह भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने इस नए 5जी फोन की इंडिया लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। आइकू ज़ेड11 लाइट 24 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। यह सस्ता 5G फोन होगा जिसका प्राइस 15 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है। iQOO Z11 Lite 5G इंडिया लॉन्च डिटेल्स और लीक्स स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Z11 Lite इंडिया लॉन्च डेट

आइकू ज़ेड11 लाइट 24 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल के साथ कंपनी यंग जेनरेशन को टारगेट करने की कोशिश कर रही है। ब्रांड के सीईओ निपुण मार्या ने इस अपकमिंग 5जी फोन को कॉलेज कैंपस वाले स्टूडेंट्स का साथी बताया है। इसी के चलते उम्मीद कर सकते हैं कि iQOO Z11 Lite 5G फोन का प्राइस भी सस्ता ही रखा जाएगा और इसे 15 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि यह आइकू 5जी फोन Ai यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस होकर आएगा।

iQOO Z11 Lite स्पेसिफिकेशन्स

आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में आइकू 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लाया जा सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G फोन को 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। फोन को एसजीएस सर्टिफाइड शॉकप्रूफ बॉडी पर लाया जा सकता है।

iqoo-z11-lite-india-launch-confirmed-amazon-expected-price-specifications

पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन को 6500एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। बताते चलें कि पहले वाला आइकू ज़ेड10 लाइट 6000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ था। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस मोबाइल को रिवर्स चार्जिंग तकनीक के साथ लेकर आएगी।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 Lite 5G मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके साथ कलरफुल ओरा लाइट भी लगी है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ लॉन्च होगा जिसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस भी देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here