
Samsung की Galaxy A-सीरीज में जल्द ही नया स्मार्टफोन जुड़ सकता है। क्योंकि अपकमिंग Samsung Galaxy A18 के हाई-क्वालिटी रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। जिससे फोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि लीक हुए रेंडर्स कथित तौर पर आधिकारिक फैक्ट्री CAD डेटा पर आधारित हैं। जिसे केस मेकर्स के साथ शेयर किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि डिवाइस का डिजाइन लगभग फाइनल यूनिट जैसा हो सकता है। आइए, आगे संभावित डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy A18 का डिजाइन
लीक रेंडर्स के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy A18 का डिजाइन पिछले मॉडल Galaxy A17 5G की तुलना में बहुत ज्यादा अलग नहीं दिखा है, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन का डायमेंशन 164.4 x 77.8 x 7.84mm बताया गया है। यह Galaxy A17 सीरीज से करीब 0.34mm ज्यादा मोटा होगा। पीछे की तरफ फोन में पिल-शेप कैमरा देखने को मिल सकती है, जो पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा अलग है। थिकनेस बढ़ने की वजह से कैमरा मॉड्यूल का बम्प भी कम हो सकता है।
फ्रंट डिजाइन की बात करें तो Samsung ओल्ड Infinity-U नॉच डिजाइन को जारी रख सकता है। कंपनी एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस में लंबे समय से ऐसा ही नॉच डिजाइन दे रही है। हालांकि, बेजल्स की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह Galaxy A17 की तरह ही रह सकते हैं।
Galaxy A18 में मिल सकता है Snapdragon प्रोसेसर
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अपकमिंग Samsung Galaxy A18 5G को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung इस बार Galaxy A18 5G मॉडल में Exynos चिपसेट की जगह Snapdragon प्रोसेसर दे सकता है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। यह चिपसेट पुराने Snapdragon 695 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन माना जाता है। परफॉरमेंस के मामले में यह सामान्य उपयोग, सोशल मीडिया, मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग के लिए सही लग सकता है।
Galaxy A18 के संभावित डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स
Galaxy A17 सीरीज में Samsung ने 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया था, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। उम्मीद है कि Galaxy A18 में भी कंपनी इसी तरह का डिस्प्ले प्रदान कर सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A17 5G और 4G दोनों मॉडल में 50MP का मेन कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया था। वहीं, Galaxy A18 के कैमरा लेंस की जानकारी अभी नहीं मिली है।
क्या Galaxy A18 में मिलेगी बड़ी बैटरी?
Galaxy A18 की बढ़ी हुई मोटाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि Samsung इसमें बड़ी बैटरी दे सकता है। फिलहाल Galaxy A17 सीरीज में 5,000mAh बैटरी दी गई थी, जो Samsung के कई बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोंस में मिली है। यदि कंपनी थिकनेस बढ़ाने के साथ बैटरी साइज में बदलाव करती है, तो Galaxy A18 ज्यादा बेहतर बैटरी बैकअप वाला विकल्प बन सकता है। हालांकि, बैटरी क्षमता को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy A18 कब हो सकता है लॉन्च?
Samsung ने Galaxy A18 के लॉन्च को लेकर घोषणा नहीं की है, लेकिन रेंडर्स सामने आने के बाद उम्मीद है कि आने वाले महीनों में फोन से जुड़ी और जानकारी भी आ सकती है।
यदि आप आने वाले दिनों में सैमसंग का बजट फोन लेने की सोच रहे हैं तो Galaxy A18 के लिए इंतजार कर सकते हैं। यह Snapdragon चिपसेट, Super AMOLED डिस्प्ले और बेहतर बैटरी के साथ आता है, तो अच्छा विकल्प बन सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।











