Xiaomi 18 Pro के फीचर्स लीक, Snapdragon 8 Elite Gen 6, 200MP डुअल कैमरा के साथ आ सकता है फोन

Join Us icon

Xiaomi की अपकमिंग Xiaomi 18 Pro सीरीज को लेकर अब तक कई लीक्स शेयर किए जा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस लाइनअप को इस साल सितंबर में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि इसमें आने वाले फोंस नए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट वाले पहले हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने Xiaomi 18 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 18 Pro चिपसेट डिटेल्स लीक

लीक के अनुसार, Xiaomi 18 Pro के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की टेस्टिंग 2nm फ्लैगशिप चिपसेट के साथ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिप हो सकता है। जिसे Qualcomm सितंबर में पेश कर सकता है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Xiaomi 18 Pro नई जनरेशन के सबसे पावरफुल एंड्राइड स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। यह चिपसेट बेहतर परफॉरमेंस, ज्यादा पावर एफिशिएंसी और AI आधारित फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है।

Xiaomi 18 Pro डिस्प्ले डिटेल्स लीक

टिप्स्टर के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro में कस्टम अल्ट्रा-हाई रिजॉल्यूशन फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें बड़े राउंडेड कॉर्नर्स और अल्ट्रा-स्लिम सिमेट्रिकल बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, नई लीक में स्क्रीन साइज नहीं बताया गया है, लेकिन पहले सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 6.4 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

Xiaomi 18 Pro में Samsung जैसा Privacy Display फीचर भी दिए जाने की उम्मीद है, जिससे स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट आसपास बैठे लोगों को नहीं दिखता है।

Xiaomi 18 Pro कैमरा डिटेल्स लीक

कैमरा के मामले में Xiaomi 18 Pro खास हो सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 200MP का बड़ा सेंसर वाला मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 200MP का बड़ा सेंसर वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है, जो मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट कर सकता है। यही नहीं 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। अगर यह सेटअप लॉन्च होने वाले मॉडल में मिलता है, तो आगामी स्मार्टफोन फोटोग्राफी के मामले में प्रीमियम अनुभव दे सकता है।

बैटरी, चार्जिंग और अन्य डिटेल्स

बैटरी की बात करें तो Xiaomi 18 Pro के प्रोटोटाइप में 7000mAh की बड़ी बैटरी टेस्ट की जा रही है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।

कंपनी फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और बड़ा वाइब्रेशन मोटर भी दे सकती है। हालांकि, ये फीचर्स लीक में सामने आए हैं इसलिए लॉन्च से पहले बदलाव भी संभव हो सकता है।

उम्मीद है Xiaomi 18 Pro में पिछले जनरेशन की तरह सेकेंडरी रियर डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फीचर यूजर्स को रियर कैमरा से सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने और अन्य स्मार्ट कंट्रोल्स में मदद कर सकता है।

Xiaomi 17 Pro

Xiaomi 18 Pro लॉन्च टाइमलाइन

अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 18 Pro सीरीज को सितंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद आने वाले महीनों में भारत और अन्य बाजारों में एंट्री संभव हो सकती है।

यदि Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6, 200MP डुअल कैमरा सिस्टम और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं, तो यह दमदार फ्लैगशिप विकल्प बन सकता है। अगर आप प्रीमियम रेंज वाला फोन कुछ महीनों बाद लेने की सोच रहे हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको अपडेट मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here