
रेडमी ने अप्रैल महीने में दो सस्ते स्मार्टफोन Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G इंडिया में लॉन्च किए थे। ये दोनों ही बड़ी बैटरी वाले मोबाइल है जो फोन अंडर ₹12000 के रूप में आए थे। लेकिन अब अपने फैंस को झटका देते हुए कंपनी ने इन दोनों कम कीमत वाले स्मार्टफोंस की कीमत में वृद्धि कर दी है। कुछ ही समय पहले इन दोनों मोबाइल्स का रेट 1,000 रुपये बढ़ाया गया था वहीं अब फिर से इनकी कीमत 1,000 अधिक हो गई है। यानी अब इन्हें खरीदने के लिए 2,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।
सस्ते रेडमी फोन का रेट
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस | प्राइस हाइक | न्यू प्राइस |
| Redmi A7 4G | ₹10,499 | ₹2,000 | ₹12,499 |
| Redmi A7 Pro 4G | ₹11,499 | ₹2,000 | ₹13,499 |
Redmi A7 4G स्मार्टफोन की बात पहलें करें तो इसे 10,499 रुपये में लाया गया था जिसमें 3GB RAM + 64GB Storage दी गई थी। अब इस फोन का प्राइस बढ़कर 12,499 रुपये हो गया है। वहीं Redmi A7 Pro 4G पर नजर डालें तो यह 4GB RAM + 64GB Storage के साथ 11,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन लगातार दो बार 1 हजार रुपये का प्राइस हाइक होने के बाद इसकी कीमत बढ़कर 13,499 रुपये हो गई है।
Redmi A7 4G की डिटेल्स
यह मोबाइल Android 16 GO ओएस पर काम करता है जिसके साथ 2 जेनरेशन की ओएस और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। फोन में Unisoc T7250 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। मोबाइल में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो इस 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM की ताकत देती है।

Redmi A7 4G स्मार्टफोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट 6.88-इंच की एचडी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। वहीं कंपनी ने इसे 7.5वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है। यानी इस रेडमी फोन से दूसरा मोबाइल भी चार्ज हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi A7 4G मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है। वहीं ग्राहकों को इस फोन में 3.5एमएम जैक भी मिलेगा।
Redmi A7 Pro 4G की डिटेल्स
रेडमी ए7 प्रो 4जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। ग्राहकों को इस डिवाइस में 4जीबी एंड्रॉयड ओएस और 6 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। वहीं इस सस्ते फोन को Google Gemini और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स से भी लैस किया गया है।

Redmi A7 Pro 4G स्मार्टफोन 6.9-इंच की एचडी एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 800निट्स ब्राइटनेस मिलती है। मोबाइल Wet Touch 2.0 तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी स्मार्टफोन चलाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 6300mAh Battery लगी है और चार्ज करने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही 7.5W Reverse चार्जिंग भी मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है। इस मोबाइल में 200% सुपर वॉल्यूम मोड मिलता है जो धमाकेदार साउंड दे सकता है। वहीं हल्की फुल्की पानी की बौछारों के बचाने के लिए इसे IP52 रेटिंग के साथ लाया गया है। फोन में 3.5एमएम हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा है।











