8000mAh बैटरी और 14GB RAM की ताकत के साथ realme का 5G फोन Narzo 100x इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

realme ने अप्रैल महीने में 7000एमएएच बैटरी वाला सस्ता 5G फोन Narzo 100 Lite भारत में लॉन्च किया था जो 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। वहीं आज कंपनी ने इसी सीरीज का एक और मोबाइल realme Narzo 100x 5G भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 8000mAh battery, 140Hz डिस्प्ले और 14GB Dynamic RAM की ताकत के साथ आया है जिसकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme Narzo 100x की बैटरी

नारज़ो 100एक्स की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। यह 5जी फोन 8,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 1 बार फुल चार्ज करने के बाद 3 दिन तक चालू रह सकती है। रियलमी की मानें तो फुल बैटरी करने के बाद यूजर्स इसपर लगतार 12 घंटे तक BGMI खेल सकते हैं या फिर कंटिन्यू 26 घंटे तक YouTube वीडियो देख सकते हैं।

फोन में Bypass Charging तकनीक दी गई है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान मोबाइल चार्ज करने पर, करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है। Narzo 100x की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। ये Reverse Charging वाला फोन है जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

realme Narzo 100x की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो realme UI 7.0 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार यह फोन 6 लाख, 31 हजार का AnTuTu Score अचीव कर सकता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5300mm Airflow Vapor चैंबर दिया गया है।

realme Narzo 100x 5G फोन को 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर हाई 140Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल वेट हैंड टच टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन चलाने में परेशानी नहीं होती है।

फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें AI Pulse Light भी मौजूद है। इस मॉड्यूल में 9 तरह की कलरफुल लाइट्स लगाई गई हैं जो नोटिफिकेशन्स पर चमकती हैं। कैमरा सेंसर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Narzo 100x 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह रियलमी का एआई वाला 5जी फोन है जिसमें Gemini Live स​हित कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो फोटो एडिटिंग में काम आएंगे। कंपनी ने अपने नए मोबाइल को मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया है जो दावे के मुताबिक 1.8 मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी टूटेगा नहीं। वहीं डिवाइस को पानी से बचाने के लिए इसे IP रेटिंग भी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here