OnePlus 15R, Nord 6 और Nord CE 6 हुए 5,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमत

Join Us icon

OnePlus ने भारतीय ग्राहकों को एक बार फिर झटका दिया है। क्योंकि ब्रांड के लेटेस्ट स्मार्टफोंस OnePlus 15R, OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। नई कीमतें 14 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। साथ ही कंपनी ने अलग-अलग स्टोरेज वैरियंट के हिसाब से 2,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। आइए, इन सभी मॉडल्स की नई कीमत विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15R की नई कीमत

OnePlus 15R के सभी मेमोरी ऑप्शंस महंगे हो गए हैं। इसका 12GB + 256GB मॉडल, जो पहले 54,999 रुपये में उपलब्ध था, अब 59,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये से बढ़कर 64,999 रुपये हो गई है। फोन का टॉप-एंड 16GB + 512GB मॉडल अब 61,999 रुपये के बजाय 66,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी इस फोन के सभी वैरियंट पर 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जो ग्राहकों पर बड़ा असर डाल सकती है।

OnePlus Nord 6 भी हुआ महंगा

OnePlus Nord 6 के दोनों वैरियंट की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। फोन के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये की जगह 44,999 रुपये हो गई है। यानी इस पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 47,999 रुपये से बढ़कर 50,999 रुपये हो गई है, जिससे इस मॉडल पर 3,000 रुपये का इजाफा देखने को मिला है।

OnePlus Nord CE 6 की नई कीमत

OnePlus Nord CE 6 की कीमत में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 33,999 रुपये के बजाय 35,999 रुपये हो गई है। यानी इस पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है, जिससे यह मॉडल 3,000 रुपये महंगा हो गया है।

oneplus-nord-ce-6-series-india-sale-date-specs-confirmed

क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?

हाल के महीनों में भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जिसका कारण बढ़ती फोन बनाने की कॉस्ट, आयात खर्च और सप्लाई चेन सामने आया है। OnePlus का नया प्राइस रिवीजन भी इसी ट्रेंड का हिस्सा है।

क्या ग्राहकों को अभी खरीदना चाहिए?

अगर आप OnePlus 15R, Nord 6 या Nord CE 6 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब इन मोबाइल्स के लिए पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि, आने वाली ऑनलाइन सेल या बैंक ऑफर्स के दौरान इन स्मार्टफोंस पर डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसे में फोन लेने से पहले ग्राहक ऑफर्स का वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत बढ़ने या घटने का अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here