
Realme आने वाले 16 जुलाई को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन की बॉक्स इमेज सामने आई है, जिससे इसकी MRP सामने आ गई है। हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी असल प्राइस बॉक्स पर लिखी कीमत से कम होगी। आइए, आगे फोन के बारे में अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Realme C100x बॉक्स प्राइस लीक
लीक हुई बॉक्स इमेज के अनुसार, Realme C100x का MRP 29,999 रुपये रखा गया है। हालांकि स्मार्टफोन कंपनियां अक्सर बॉक्स पर सेल होने वाली कीमत से अधिक MRP प्रिंट करती हैं। इसलिए उम्मीद है कि लॉन्च के समय इसकी कीमत इससे कम हो सकती है। बॉक्स से यह भी पुष्टि हुई है कि फोन का मॉडल नंबर RMX5366 है।

रिटेल बॉक्स में Realme C100x स्मार्टफोन, चार्जर, USB डेटा केबल, SIM इजेक्टर टूल, क्विक गाइड और एक प्रोटेक्टिव केस मिलेगा। फोन का वजन 219 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.8mm है। इसमें 6.8 इंच (17.3cm) का डिस्प्ले मिलने की जानकारी दी है।
Realme C100x के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी के Flipkart टीजर और ग्लोबल मॉडल के आधार पर Realme C100x में 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
यह स्मार्टफोन 64GB स्टोरेज, LPDDR4x RAM, eMMC 5.1 स्टोरेज, 12GB डायनामिक RAM, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आएगा। मजबूती के लिए इसमें IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मिलेगा। यह Golden Coast और Deep Blue Tides कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Realme C100x का बॉक्स प्राइस 29,999 रुपये जरूर सामने आया है, लेकिन इसकी सही कीमत लॉन्च के दिन ही पता चलेगी। यदि कंपनी इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से ज्यादा रखती है, तो 4G चिपसेट और HD+ डिस्प्ले की वजह ग्राहकों को ज्यादा लग सकती है। हालांकि बड़ी 8,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और मजबूत बिल्ड क्वालिटी यूजर्स को लुभा सकती है। यदि यह फोन कम कीमत में आता है तो जरुर अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आप इसे लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं हम कल यानी 16 जुलाई को लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









