
रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपना नया और सस्ता स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। यह 4G Smartphone है जो सिर्फ 14,999 रुपये की कीमत पर लाया गया है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इस 15 हजार से कम के लो बजट मोबाइल में पावरफुल 8000mAh battery लगाई गई है जो एक बार चार्ज करने के बाद कई घंटों को बैकअप दे सकती है।
Realme C100x की बैटरी
रियलमी सी100एक्स स्मार्टफोन 8,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। अगर कंपनी के दावे को सच मानें तो फुल चार्ज के बाद इसपर 2.5 घंटे स्ट्रीमिंग, 3.5 घंटे सोशल मीडिया, 2 घंटे गेमिंग, 2 घंटे की ऐप्लीकेशन और 14 घंटे का स्टेंडबॉय टाइम पाने के बाद भी Realme C100x की बैटरी 40 प्रतिशत तक बची रह सकती है। हालांकि यह रियलमी लैब में हुई टेस्टिंग के आधार पर कहा गया है लेकिन फिर भी उम्मीद कर सकते हैं कि रियलमी लाइफ यूज़ में भी यह फोन तगड़ा बैकअप दे सकता है।

इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है जो तेजी गर्मी और सर्दी में भी मेंटेंन रह सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जो कंपनी के अनुसार सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में ही 4 घंटे का टॉकटाइम दे सकती है। रियलमी सी100एक्स OTG Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस फोन के दूसरे मोबाइल को भी चार्ज कर सकते हैं।
Realme C100x की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी सी100एक्स को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो realme UI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोेसेसर है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। लो बजट मोबाइल्स में यह सीपीयू स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 जीपीयू मौजूद है।

Realme C100x 4G स्मार्टफोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह LCD पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 254PPI और 900nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर ArmorShell Glass की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रियलमी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो 75डिग्री एफओवी वाला वाइड एंगल लेंस है। यह सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C100x में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

यह रियलमी स्मार्टफोन 360 डिग्री आर्मरशेल प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है जो बॉडी को मजबूत बनाती है। ब्रांड के मुताबिक 2 मीटर तक की हाईट से फोन गिरने पर भी इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। रोचक बात यह भी है कि हाथ गीले हो या चिकने हो, दोनों ही कंडिशन में स्क्रीन टच बिना रूकावट काम कर सकता है। वहीं डिस्प्ले गीली होने पर भी परेशानी नहीं होगी।

Realme C100x की प्राइस
रियलमी सी100एक्स स्मार्टफोन 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल में 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। फोन की सेल शुरू हो चुकी है और कंपनी इसपर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दे रही है। यानी छूट के साथ इस सस्ते रियलमी फोन को सिर्फ 14,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह मोबाइल Golden Coast और Deepblue Tides कलर्स में बिकेगा।









