iQOO Z11 Lite की कीमत लॉन्च से पहले कंफर्म, 20,000 रुपये से कम में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन

Join Us icon

iQOO अपनी Z11 सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite भारत में 24 जुलाई को लॉन्च करेगा। कंपनी पिछले कुछ दिनों से Amazon माइक्रोसाइट के जरिए फोन के फीचर्स टीज कर रही है। वहीं, अब लॉन्च से पहले इसकी कीमत भी सामने आ गई है। iQOO ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि iQOO Z11 Lite 5G की अनुमानित कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z11 Lite के कंफर्म फीचर्स

iQOO Z11 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलेगी। जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 5 साल तक हेल्दी बनी रह सकती है। फोन में 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलेगा। जिसे iQOO इस सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले बता रहा है। वहीं, स्क्रीन साइज की जानकारी नहीं दी गई है।

परफॉरमेंस के लिए iQOO Z11 Lite में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर काम करेगा। कंपनी 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। हालांकि, Android OS अपग्रेड्स की जानकारी अभी मिली नहीं है।

iQOO Z11 Lite में कई AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें AI Creation शामिल है, जिसकी मदद से डॉक्यूमेंट का छोटा रूप तैयार करना, टेक्स्ट री-राइट करना, कंटेंट ट्रांसलेट करना और नए आइडिया तैयार करना आसान होगा। वहीं, AI Captions फीचर लाइव ट्रांसक्रिप्शन, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और मीटिंग या लेक्चर का वन-टैप समरी तैयार करने में मदद करेगा।

iQOO Z11 Lite फोन में Military-Grade Durability, SGS 5-Star Drop Resistance, Dynamic Light नोटिफिकेशन सिस्टम और Solar Flame व Midnight Blue जैसे दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।

20,000 रुपये से कम के सेगमेंट में iQOO Z11 Lite का मुकाबला Vivo T5 Lite 5G, OPPO K14x 5G और POCO M8 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। इन सभी डिवाइस में बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी मिलती है। जबकि POCO M8 5G बेहतर प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले प्रदान करता है।

iQOO Z11 Lite उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो 20,000 रुपये से कम बजट में बड़ी बैटरी, अच्छा परफॉरमेंस और AI फीचर्स सपोर्ट वाला 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। यह सस्ते में फोन देख रहे हैं हर वर्ग के लोगों को पसंद आ सकता है।

यदि आपका बजट 20,000 रुपये के आसपास है तो आप आगामी iQOO Z11 Lite के लॉन्च का वेट कर सकते हैं। हम आपको 24 जुलाई के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here