8000mAh बैटरी, 8GB RAM और 512GB मेमोरी वाला नया OPPO 5G फोन टेना पर लिस्ट

Join Us icon

ओपो कंपनी अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे बेहद जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है। इस अपकमिंग मोबाइल का नाम तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन, यह लॉन्च होने वाला फोन स्पेसिफिकेशन्स के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में नए OPPO 5G की कई अहम डिटेल्स सामने आ गई हैं जिनमें स्क्रीन, कैमरा, बैटरी, रैम और स्टोरेज का खुलासा हो गया है।

अपकमिंग ओपो मोबाइल

यहां हम जिस आने वाले ओपो के फोन की बात कर रहे हैं उसे चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर TENAA के डाटाबेस में OPPO PYZ110 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। जैसा कि हमने पहले ही बताया, इस लिस्टिंग में फोन का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि यह ओपो फोन 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। कंफर्म तो नहीं है लेकिन यह Unisoc T7250 चिपसेट हो सकता है।

टेना पर इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन को दो रैम मॉडल्स के साथ दिखाया गया है। इनमें 6GB RAM और 8GB RAM शामिल है। वहीं लिस्टिंग के अनुसार मार्केट में इस स्मार्टफोन को 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा और कलरओएस के साथ मिलकर काम करेगा।

OPPO 5G फोन को 720 x 1570 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग की मानें तो फोन स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी। वहीं इस मोबाइल का डायमेंशन 166.47mm x 78.23mm, थिकनेस 8.88mm और वजन 224 ग्राम बताया गया है। आशा है कि मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP रेटिंग भी दी जाएगी।

टेना पर इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन की बैटरी रेटेड कैपेसिटी 7780एमएएच बताई गई है। यानी इस बात के पूरे आसार है कि यह नया OPPO 5G फोन 8000mAh battery पर लॉन्च हो सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस ओपो मोबाइल में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लिस्टिंग में सामने आई है।

OPPO K15 की डिटेल्स

लगे हाथ बताते चलें कि आने वाली 24 जुलाई को ओपो के15 फोन चीन में लॉन्च हो रहा है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट पर जिसमें 4950mm VC Cooling चैंबर भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 8000mAh बैटरी से लैस होगा और स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। इस 5जी फोन को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है।

OPPO K15 5G

OPPO K15 5G फोन 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लाया जा रहा है जो Tianma LTPS टेक्नोलॉजी पर बनी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो के15 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस ओपो 5जी फोन का प्राइस 24 जुलाई को अनाउंस होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here