
अगर आप realme P4R 5G खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल realme ने भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 से फोन के सभी वेरिएंट्स 2,000 रुपये महंगे हो गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि कंपनी फिलहाल Power Days Sale चला रही है, जिसके चलते ग्राहक 24 जुलाई तक इस फोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
realme P4R 5G की नई कीमत
22 जुलाई से लागू नई कीमत की बात करें तो realme P4R 5G का 4GB + 128GB वैरियंट 18,999 की जगह 20,999 रुपये का हो गया है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल 20,999 से बढ़ाकर 22,999 रुपये का कर दिया गया है। वहीं, 6GB + 256GB मॉडल 22,999 के बजाय 24,999 रुपये में मिलेगा। यानी तीनों वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

अभी खरीदने पर कितनी होगी बचत?
realme P4R 5G की कीमत बढ़ चुकी है, लेकिन realme फिलहाल Power Days Sale चला रहा है, जो 24 जुलाई तक जारी रहेगी। इस सेल में मिल रहे 1,000 रुपये के ऑफर की वजह से ग्राहकों को फिलहाल फोन नई कीमत से 1,000 रुपये कम में मिल जाएगा।
यानी यदि आप 24 जुलाई से पहले realme P4R 5G फोन खरीदते हैं, तो आपको सिर्फ 1,000 रुपये ही ज्यादा देने होंगे। वहीं, सेल खत्म होने के बाद ऑफर भी समाप्त हो जाएगा और फोन 2,000 रुपये ज्यादा में मिलेगा।

realme ने बताया है कि मेमोरी, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत के कारण यह प्राइस रिविजन हुआ है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत के बावजूद वह ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और परफॉरमेंस देगी।
realme P4R 5G के फीचर्स
realme P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक का बैकअप दे सकता है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.8mm है। इसमें 45W Fast Charging, Bypass Charging, Wired Reverse Charging और AI आधारित बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स दिए गए हैं।
realme P4R 5G फोन में 6.8-इंच HD+ LCD 144Hz Sunlight Display मिलता है। जिसकी 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Super Linear Speaker और 400% Ultra Volume सपोर्ट दिया गया है।
परफॉरमेंस के लिए realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5300mm² AirFlow Vapour Chamber Cooling System मिलता है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान तापमान को सही रखने में मदद करता है। यह स्मार्टफोन realme UI 7.0 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI कैमरा मिलता है, जिसमें AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और Motion Photo जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Google Gemini इंटीग्रेशन भी मिलता है, जिससे AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है।

realme P4R 5G फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और IP65 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसे Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।









