Samsung Galaxy Z Fold 8 इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में अपने फोल्डेबल फोंस की नई जेनरेशन उतार दी है। कंपनी की ओर से फोल्ड8 सीरीज इंडिया में लॉन्च की गई है जिसमें Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra शामिल हैं। डिफरेंट डिजाइन और वाइड स्क्रीन के साथ आए सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 5जी फोन के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 डिजाइन

गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 को सैमसंग ने अपनी नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी पर पेश किया है। यह खासतौर पर फोल्डेबल फोंस को पतला और ड्यूरेबल बनाने के लिए इस्तेमाल की गई है। इसमें टाइटेनियम प्लेट और टाइटेनियम अलॉय फिल्म शामिल है जो एक ओर जहां Galaxy Z Fold 8 की स्क्रीन क्रीज को कम विजिबल बनाती है, वहीं साथ ही इसे प्रैशर और झटका झेलने के लिए मजबूती भी प्रदान करती है। इस तकनीक से फोन को फोल्ड-अनफोल्ड करने का एक्सपीरियंस भी स्मूथ हो जाएगा।

सैमसंग की मानें तो यह कंपनी द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे हल्का फोल्डेबल फोन है और इसका वजन 201 ग्राम है। इस मोबाइल को फोल्ड करने के बाद यूजर्स को 81.9mm x 123.9mm x 9.7mm डायमेंशन प्राप्त होगा और अनफोल्ड करने के बाद इसका डायमेंशन 161.4mm x 123.9mm x 4.5mm हो जाएगा। भारतीय बाजार में इस नए सैमसंग फोल्ड फोन को Graphite, Cream और Lavender कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं कंपनी वेबसाइट पर यह मोबाइल Pistachio कलर में भी बिकेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 5जी फोन में 1848 x 2448 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7.6-इंच की QXGA+ मेन डिस्प्ले दी गई है। यह मोबाइल को अनफोल्ड करने के बाद सामने आती है जिसपर 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो प्राप्त होता है। कंपनी ने इसके लिए Dynamic AMOLED 2X पैनल पर इस्तेमाल किया है। ग्राहकों कों इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits ब्राइटनेस, 403ppi और Vision booster जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Galaxy Z Fold8 को फोल्ड करने के बाद जो सेकेंडरी डिस्प्ले सामने आएगी उसका साइज 5.5-इंच है। इस कवर स्क्रीन पर 10:16 आस्पेक्ट रेश्यो मिलेगा जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। यह भी डायनामिक एमोलेड 2एक्स स्क्रीन है जिसपर 1248 x 1972 WUXGA+ पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगी। कंपनी ने कवर डिस्प्ले पर भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits ब्राइटनेस के साथ विजन बूस्टर और 428ppi का सपोर्ट दिया है।

परफॉर्मेंस

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 5जी फोन को सबसे नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 पर लॉन्च किया गया है जो लेटेस्ट One UI 9 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में खासतौर पर सैमसंग फोन के लिए ऑप्टिमाइज़्ड Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.6गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 8 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकली प्लेस्ड है। इस कैमरा मॉड्यूल में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Wide-angle सेंसर दिया गया है जो 2X optical zoom और OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/1.9 अपर्चर और 120 डिग्री FOV वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 में दो सेल्फी कैमरा लगे हैं। एक मेन डिस्प्ले पर और दूसरा कवर स्क्रीन पर। फोन अनफोल्ड करने के बाद जो स्क्रीन सामने आती है उसपर 100डिग्री FOV और एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल मेन फ्रंट कैमरा लगा है। वहीं मोबाइल फोल्ड करने के बाद सेकेंडरी डिस्प्ले पर इतने ही अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह सैमसंग फोल्ड फोन Dual Recording और My FanCam जैसे फीचर से लैस किया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Z Fold 8 5G फोन को 4800mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। गौरतलब है कि कंपनी ने इसमें सिलिकॉन कॉर्बन बैटरी का इस्तेमाल किया है जो अभी तक किसी भी Samsung फोन में नहीं दी गई है। बेशक यह साइज में छोटी लगे लेकिन सैमसंग ऑप्टिमाइज़ेशन के बाद यह लंबा बैकअप देने में सक्षम होगी।

वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 5जी फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। सैमसंग ने इस मोबाइल में 15W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी है। सिर्फ इतना ही नहीं सैमसंग का यह नया फोल्ड फोन Wireless PowerShare से भी लैस है जिसके चलते किसी वायरलेस चार्जिंग इनेबल्ड डिवाइस को Galaxy Z Fold के बैक पैनल पर रख देने से ही वह चार्ज होने लगेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 1,79,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,99,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 का टॉप वेरिएंट 16GB RAM पर लॉन्च हुआ है जिसमें 1TB Storage दी गई है। इसे 2,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 5जी फोन की सेल इंडिया में 4 अगस्त से शुरू होगी और शुरुआती सेल में इस नए फोल्ड फोन पर 9,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी पाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here