
ओपो ने आज अपनी होम मार्केट चीन में के सीरीज का नया मोबाइल OPPO K15 5G लॉन्च कर दिया है। अप्रैल महीने में लाए गए OPPO K15 Pro और K15 Pro Plus के बाद यह सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आया है। 50MP Selfie Camera, 8000mAh battery, 12GB RAM और MediaTek Dimensity 7360 SUPER प्रोसेसर की ताकत से लैस इस नए ओपो 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO K15 5G प्राइस
ओपो के15 5जी फोन को चीन में 12GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल सिंगल वेरिएंट में ही आया है जिसकी कीमत 2299 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 32,770 रुपये के करीब है। यह नया ओपो 5जी फोन चाइना में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे Rapid White और Gale Gray कलर में खरीदा जा सकता है। OPPO K15 इंडिया लॉन्च होगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

OPPO K15 5G स्पेसिफिकेशन्स
ओपो के15 5जीह फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 सुपर चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन ठंडा रखने के लिए इसमें 4950mm VC Cooling चैंबर दिया गया है। फोन हीट होने से रोकने के लिए कंपनी ने इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन भी लगाया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह ओपो मोबाइल Arm Mali-G615 जीपीयू सपोर्ट करता है। ओपो के15 5जी फोन को LPDDR4X RAM पर लॉन्च किया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।

OPPO K15 5G फोन को 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह Tianma LTPS टेक्नोलॉजी पर बनी फ्लैट OLED स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 460PPI और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। ग्राहकों को इस मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मिलेगी। यह IP68 और IP69 रेटिंग वाला ओपो मोबाइल है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।
फोटोग्राफी के लिए यह ओपो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 143डिग्री एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो के15 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो ऑटोफोकस फीचर से लैस है।

पावर बैकअप के लिए OPPO K15 5G को तगड़ी 8000एमएएम बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो Bypass Charging तकनीक के साथ आती है। यानी हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर हो जाता है और इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।









