Realme P4s Lite भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, स्टोरेज और कलर ऑप्शन हुए लीक

Join Us icon

Realme अपनी P4 सीरीज में एक बार फिर नया फोन जोड़ सकता है। बताया जा रहा है कि हाल ही में Realme P4R को भारत में लॉन्च करने के बाद कंपनी जल्द ही Realme P4s Lite पेश कर सकती है। रिपोर्ट में इस कथित बजट स्मार्टफोन का मॉडल नंबर, स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शन सामने आए हैं। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल्स देते हैं।

Realme P4s Lite के स्टोरेज और कलर ऑप्शन लीक

91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार आगामी Realme P4s Lite को दो स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, Realme P4s Lite स्मार्टफोन Moonlight Silver और Nebula Black कलर ऑप्शन में आ सकता है। डिवाइस का मॉडल नंबर RMX5398 IN बताया गया है। मॉडल नंबर में मौजूद “IN” से लगता है कि यह फोन भारतीय बाजार के लिए बनाया जा रहा है।

20,000 से कम कीमत में हो सकता है लॉन्च

लीक के अनुसार, Realme P4s Lite को 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह फोन Realme P4 Lite 4G और Realme P4 Lite 5G के बीच या इनसे नीचे अपनी जगह बना सकता है।

फिलहाल कंपनी की P-सीरीज का नया Realme P4R 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Realme P4s Lite की कीमत इससे कम रखी जा सकती है।

कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस?

फिलहाल Realme P4s Lite के स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह Realme P4 Lite 4G जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। यदि ऐसा होता है तो इसमें 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 6,300mAh बैटरी, Unisoc T7250 प्रोसेसर और IP54 रेटिंग मिल सकती है।

अगर फोन को Realme P4 Lite 5G के नए वैरियंट के रूप में लाया जाता है तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी भी देखने को मिल सकती है। हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Realme की P-सीरीज के ज्यादातर स्मार्टफोन Flipkart के जरिए ऑनलाइन सेल होते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Realme P4s Lite भी ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन हो सकता है। ऑनलाइन सेल के चलते कंपनी इसे कम प्राइस रेंज में ला सकती है।

फिलहाल Realme P4s Lite से जुड़ी ऊपर बताई गई सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं। इसलिए अगर आप 20,000 रुपये से कम कीमत में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here