
91मोबाइल्स ने इसी सप्ताह अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में Redmi 17 5G फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शेयर की थी। हमारी डिटेल्स मोबाइल के ग्लोबल मॉडल से जुड़ी थी। लेकिन आज Xiaomi ने इस स्मार्टफोन को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है। रेडमी 17 5जी फोन चीन में लॉन्च हो गया है जिसे लो बजट सेग्मेंट में लाया गया है। इंडियन करंसी अनुसार यह Redmi 17 15000 से कम का 5G फोन है जिसकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi 17 5G प्राइस
सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो रेडमी 17 5जी फोन को चीन में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और दोनों में ही 128जीबी मेमोरी दी गई है। मोबाइल का बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage के साथ लाया गया है जिसका प्राइस 999 युआन है। यह कीमत इंडियन करंसी के अनुसार 14,080 रुपये के करीब है।

वहीं मोबाइल के बड़े वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसका रेट 1199 युआन यानी 16,899 रुपये के करीब है। चाइना में रेडमी 17 5जी फोन को Feather mist white, Star Rock Black और Cold mist blue कलर में बेचा जाएगा।
Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 17 5जी फोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है जो Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते 5जी फोन में Mali G57 जीपीयू लगाया गया है।

Redmi 17 5G फोन को LPDDR4X RAM पर पेश किया गया है जो मोबाइल में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करती है। ये रेडमी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत प्रदान करती है। स्मार्टफोन को UFS 2.2 storage पर लाया गया है और इसमें मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
रेडमी 17 5जी की बड़ी खूबी इस स्मार्टफोन की बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में ताकतवर 6300mAh Battery दी गई है। शाओमी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इस स्मार्टफोन में लगातार 19 घंटे तक video चलाई जा सकती है। वहीं मोबाइल में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह रेडमी 5जी फोन 7.5W reverse तकनीक से लैस है जिसके चलते एक फोन से दूसरा फोन चार्ज किया जा सकता है।

Redmi 17 5G फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। गौरतलब है कि आज ही इंडिया में लॉन्च हुए Redmi Note 17 5G में भी इतनी ही बड़ी स्क्रीन दी गई है। रेडमी 17 5जी फोन की HD डिस्प्ले LCD पैनल पर बनी है और इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 800nits ब्राइटनेस और DC dimming जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी 17 5जी फोन के बैक पैनल पर जहां 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा है। इस सस्ते 5जी फोन की स्क्रीन Wet Touch 2.0 फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल डिस्प्ले पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन के साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है।












