Samsung Galaxy S26 FE की 26 मार्केटिंग इमेज और स्पेसिफिकेशंस लीक में आए सामने

Join Us icon

Samsung Galaxy S26 FE को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। इसी बीच Android Headlines ने Galaxy S26 FE की 26 नई मार्केटिंग इमेज शेयर की हैं। जिनमें फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन, कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और सॉफ्टवेयर फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। उम्मीद है यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE के कलर और डिजाइन लीक

लीक हुई मार्केटिंग इमेज के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE को Blueberry, Graphite और Pistachio जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसे Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा मिल सकती है। इसके अलावा हैंडसेट में एल्युमिनियम फ्रेम दिए जाने की जानकारी सामने आई है। फोन की मोटाई करीब 7.4mm बताई गई है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलने की बात कही गई है।

Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशंस लीक

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन में Full-HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की जानकारी लीक हुई है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग के दौरान स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस के लिए आगामी Samsung Galaxy S26 FE में कंपनी का Exynos 2500 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, फोन के RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी इन लीक हुई मार्केटिंग इमेज में साफ नहीं है।

Samsung Galaxy S26 FE फोन में 4,900mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Galaxy S26 FE में बैटरी साइज और चार्जिंग के मामले में पिछले मॉडल की तुलना में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE के साथ लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिल सकता है। लीक के अनुसार Samsung फोन के लिए 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट दे सकता है। फोन में कई नए सॉफ्टवेयर फीचर्स भी मिलने की बात कही गई है। इनमें Horizontal Lock, My FanCam और Audio Eraser जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स कैमरा और ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती है।

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च टाइमलाइन संभावित

Samsung ने अभी Galaxy S26 FE के लॉन्च की घोषणा नहीं की है। हालांकि, अगर कंपनी Galaxy S25 FE के समान लॉन्च टाइमलाइन का फॉलो करती है, तो फोन को अगले महीने यानी सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

अगर सामने आई जानकारी सही साबित होती है, तो Galaxy S26 FE का 6.7-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट, 4,900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा जैसे फीचर्स के कारण ये बढ़िया विकल्प हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here