8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में आया realme P4s 5G, AI गेमिंग फीचर्स से है लैस

Join Us icon

रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी P-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। यह सेगमेंट का पहला ऐसा डिवाइस है जो डेडिकेटेड AI गेमिंग चिपसेट Hyper Vision+ और 144Hz रिफ्रेश रेट वाले Samsung 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 8,000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए, आगे फोन की पूरी डिटेल्स और कीमत जानते हैं।

realme P4s 5G की कीमत, ऑफर्स और सेल डेट

realme P4s 5G भारतीय बाजार में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज 37,999 रुपये और टॉप मॉडल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज 41,999 रुपये का है।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो कंपनी शुरुआती सेल के दौरान आकर्षक बैंक डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक यदि HDFC Bank, ICICI Bank या SBI कार्ड के जरिए डिवाइस लेंगे तो 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल जाएगा।

realme P4s 5G स्मार्टफोन 3 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से पहली बार सेल के लिए ब्रांड की साइट, Flipkart और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर मिलेगा।

realme P4s 5G डिजाइन

realme P4s 5G स्मार्टफोन TransBox डिजाइन में आता है। इसे इलेक्ट्रिक सियान (Electric Cyan) और टाइटेनियम ग्रे (Titanium Gray) रंगों में पेश किया गया है। फोन की मजबूती के लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69 ट्रिपल वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलता है।

realme P4s 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

realme P4s 5G फोन में 6.78-इंच की Samsung 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह पैनल Samsung M14 लुमिनसेंट मटेरियल पर बना है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 3000Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, 1400 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और 6500 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है। यही नहीं आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग मौजूद है।

realme P4s 5G में 4nm प्रोसेस पर बेस्ड MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। जिसका AnTuTu स्कोर 10,39,849 से ज्यादा सामने आया है। ग्राफिक्स को बूस्ट करने के लिए इसमें अलग से Hyper Vision+ AI Chip जोड़ी गई है। जो AI Hyper Motion (144FPS AI फ्रेम इंटरपोलेशन), AI Hyper Clarity (1.5K अपस्केलिंग) और AI Always-On HDR फीचर्स को सपोर्ट करती है।

realme P4s 5G फोन 12GB तक की फिजिकल रैम और 14GB तक की डायनामिक रैम के साथ आता है। जिससे इसमें कुल 26GB तक रैम का सपोर्ट मिल जाएगा। जबकि इंटरनल स्टोरेज 256GB तक दी गई है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 7000mm² का AirFlow VC कूलिंग सिस्टम और 13,624mm² का बड़ा ग्रेफाइट एरिया मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4s 5G के रियर में डुअल कैमरा सेटअप लगा है। जिसमें 50MP का AI मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का AI कैमरा दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI एडिट जिनी 2.0 जैसे टूल्स को सपोर्ट करता है।

realme P4s 5G डिवाइस में 8,000mAh की टाइटन बैटरी है। जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 28.5 मिनट में 50% और 75 मिनट में 100% चार्ज हो जाती है। इसके साथ फोन में गेमिंग, नेविगेशन व स्ट्रीमिंग के लिए ऑल-सिनेरियो बाईपास चार्जिंग, चार्जिंग बूस्ट और रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है।

realme P4s 5G में स्टीरियो डुअल स्पीकर्स के साथ 300% UltraBoom ऑडियो दिया गया है। फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है।

अगर आप गेम खेलने या रोज के कामों के लिए नया मिड रेंज डिवाइस देख रहे हैं तो realme P4s 5G शानदार विकल्प है। यह भारत में Samsung, Oppo, Vivo और Lava जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकता है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही टेक से जुड़ी सभी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।



realme P4s 5G Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:8 GB RAM
Phone Status:Rumoured
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here