
Samsung Galaxy S27 को लेकर कुछ महीनों से लीक सामने आ रहे हैं। वहीं, अब नए CAD रेंडर्स में डिजाइन देखने को मिला है। ये रेंडर्स टिप्सटर OnLeaks और Android Headlines के जरिए शेयर किए गए हैं। जिनमें Galaxy S27 का डिजाइन मौजूदा Galaxy S26 जैसा नजर आ रहा है। साथ ही फोन की बैटरी और प्रोसेसर को लेकर भी शुरुआती जानकारी दी गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy S27 रेंडर्स लीक
लीक हुए रेंडर्स के अनुसार, Samsung Galaxy S27 का डिजाइन Galaxy S26 से मिलता-जुलता होगा। फोन के रियर पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। इसके ओवरऑल शेप और फ्रेम डिजाइन में भी बड़े बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं।
Galaxy S27 का डायमेंशन करीब 149.75 x 71.88 x 7.25mm बताया गया है। तुलना करें तो Galaxy S26 का डायमेंशन 149.6 x 71.7 x 7.2mm है। यानी नए मॉडल के डायमेंशन में मामूली अंतर है। फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले बरकरार रहने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S27 स्पेसिफिकेशंस संभावित
Samsung Galaxy S27 के बेस मॉडल में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फिलहाल फोन के अन्य स्टोरेज वैरियंट की जानकारी सामने नहीं आई है।
चिपसेट को लेकर Samsung अपनी बदलाव कर सकता है। जहां Galaxy S26 को कुछ बाजारों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और कुछ रीजन में Exynos 2600 के साथ पेश किया गया था। वहीं, अब शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Exynos 2700 के परफॉरमेंस को देखते हुए Samsung इसे ज्यादा रीजन में इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, Galaxy S27 में कौन सा चिपसेट किस बाजार में मिलेगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy S27 में इस बार बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Galaxy S27 सीरीज के लिए silicon-carbon बैटरी तकनीक पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि Galaxy S27 में करीब 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो Galaxy S26 की तुलना में लगभग 600mAh ज्यादा होगी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy S27 में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 में दिए गए प्राइमरी कैमरा, 3x टेलीफोटो, अल्ट्रावाइड और फ्रंट कैमरा सेंसर को ही अगले मॉडल में भी जारी रखा जा सकता है। हालांकि, Samsung कैमरा हार्डवेयर को बरकरार रखते हुए प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर के जरिए इमेज क्वालिटी में सुधार प्रदान कर सकता है।
Samsung Galaxy S27 कब हो सकता है लॉन्च
अब तक आई रिपोर्ट्स और लॉन्च पैटर्न के अनुसार आगामी Galaxy S27 सीरीज को फरवरी 2027 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, बढ़ती मेमोरी कॉस्ट के कारण Galaxy S27 सीरीज की कीमत में और बढ़ोतरी की संभावना है। यदि आप इस मॉडल को लेने की इच्छा रखते हैं तो आने वाले महीनों में और जानकारी मिल सकती है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।









