
HMD ने नया फीचर फोन पेश किया है। जिसे HMD 105 4G School Edition नाम से लॉन्च किया है। यह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बनाया गया है। इस फोन में कॉल और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन इंटरनेट ब्राउजर और Snake जैसे गेम को हटा दिया गया है। यही नहीं डिवाइस में पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है। जिससे बच्चों के घर वाले कुछ फीचर्स को PIN के जरिए बंद कर सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
HMD 105 4G School Edition के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
HMD 105 4G School Edition का सबसे बड़ा बदलाव इसका सॉफ्टवेयर और फीचर्स हैं। फोन में वेब ब्राउजर मौजूद नहीं है, यानी बच्चे इस डिवाइस के जरिए इंटरनेट ब्राउज नहीं कर पाएंगे। HMD ने लंबे समय से अपने Nokia और HMD फीचर फोंस में दिए जाने वाले Snake गेम को भी इस एडिशन से हटा दिया है। साथ ही फोन में रिकॉर्डिंग फीचर भी नहीं दिया गया है।

HMD ने इसमें PIN-प्रोटेक्टेड पैरेंटल कंट्रोल दिए हैं। यानी पैरेंट इस सिस्टम की मदद से Bluetooth, MMS और FM Radio जैसे फीचर्स को बंद कर सकते हैं। इस तरह पैरेंट्स बच्चे के फोन के इस्तेमाल को अपनी जरूरत के हिसाब से लिमिट कर सकते हैं।
HMD 105 4G School Edition स्टैंडर्ड HMD 105 4G जैसा ही है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 240×320 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। जिसके जरिए इसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
HMD 105 4G School Edition फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। HMD के अनुसार, यह फोन एक बार चार्ज करने के बाद स्टैंडबाय मोड में 15 दिनों तक चल सकता है। इस तरह बच्चों के लिए फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम होगी।
कनेक्टिविटी के लिए HMD 105 4G School Edition में 2G, 3G और 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। फोन में Bluetooth 5.0 भी दिया गया है। हालांकि पैरेंटल कंट्रोल के जरिए माता-पिता इसे बंद कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है जिससे बच्चे वायर्ड हेडफोन का उपयोग कर सकते हैं।
HMD 105 4G School Edition की कीमत और उपलब्धता
HMD ने फिलहाल HMD 105 4G School Edition की कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ये ब्रांड की वेबसाइट पर लिस्ट है और जल्द सेल किया जा सकता है।

HMD 105 4G School Edition उन पैरेंट्स के लिए अच्छा विकल्प है, जो अपने बच्चों से कनेक्शन बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इंटरनेट, गेम्स और दूसरे संभावित डिस्ट्रैक्शन से दूर रखना चाहते हैं। उम्मीद करते हैं इस नए तरह के फोन की जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









