
Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max हाल ही में चाइना में लॉन्च हुए हैं। इन दोनों मोबाइल्स के बाद अब कंपनी Redmi K100 लाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस नए रेडमी फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में रेडमी के100 5जी फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।
Redmi K100 स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी के100 से जुड़ी नई जानकारी डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि यह अपकमिंग रेडमी 5जी फोन 10,000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला मॉडल बनकर आएगा। इससे पहले वाले के100 प्रो में 8580mAh बैटरी और के100 प्रो मैक्स में 9070mAh बैटरी लगाई गई थी।

लगे हाथ चार्जिंग क्षमता की भी बात करें तो Redmi K100 Pro और K100 Pro Max दोनों स्मार्टफोंस में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। दोनों मोबाइल 50W wireless चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और इनमें 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse टेक्नोलॉजी भी दी गई है। उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग Redmi K100 5G फोन भी ऐसी ही चार्जिंग पावर के साथ लाया जा सकता है।
लीक के अनुसार रेडमी के100 5जी फोन को कंपनी 185Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च करेगी जिसमें AMOLED पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस फोन में 6.8-इंच या फिर 6.9-इंच की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। यह फ्लैट सर्फेस वाली स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक रेडमी के100 5जी स्मार्टफोन में भी सीरीज के प्रो मॉडल्स की ही तरह JBL के स्पीकर दिए जा सकते हैं तो रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ प्लेस्ड होंगे। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 रेटिंग दी जा सकती है। Redmi K100 5G फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
बताते चलें कि चाइना में रेडमी के100 प्रो मैक्स क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है जो 4.61गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं रेडमी के100 प्रो में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V प्रोसेसर दिया गया है जो स्टैंडर्ड स्नेपड्रैगन एलिट जेन 5 का ही कस्टमाइज्ड वर्जन है और इसकी क्लॉक स्पीड भी 4.6GHz ही है। दोनों में LPDDR5X Ultra RAM लगी है।









