
TCL ने IFA 2026 में अपनी नई TCL P80 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसमें कंपनी ने तीन स्मार्टफोन TCL P80, TCL P80 Pro और TCL P80 Ultra पेश किए हैं। सीरीज की खास बात इसका NxtPaper डिस्प्ले है। जो पहली बार AMOLED पैनल के साथ आया है। हालांकि, स्टैंडर्ड P80 में NxtPaper टेक्नोलॉजी नहीं मिलेगी। आइए, आगे तीनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।
TCL P80 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
TCL P80 Ultra में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED NxtPaper डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2772×1280 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स है। डिस्प्ले में 100% DCI-P3 कलर गमट, सर्कुलर पोलराइजेशन, होमोजेनाइजिंग फिल्म और Nano Crystal Shield Glass जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें फिजिकल NxtPaper की भी दी गई है। जिससे Max Ink मोड को जल्दी एक्टिव किया जा सकता है।

TCL P80 Ultra फोन में MediaTek Dimensity 7400 Elite चिपसेट के साथ 8GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 5800mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
कैमरा की बात करें तो TCL P80 Ultra में 50MP का मेन कैमरा OIS और EIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा OIS और EIS के साथ मिलता है। जो 3x ऑप्टिकल और 6x लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। फोन में 8MP ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा भी है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
NxtPaper का Max Ink मोड ज्यादातर नोटिफिकेशन को बंद कर देता है और बैकग्राउंड ऐप्स को स्लीप कर देता है। TCL के अनुसार, इससे 7 दिनों तक रीडिंग की जा सकती है। फोन में 500 से ज्यादा ई-बुक्स प्री-लोडेड मिलती हैं और AI-Enhanced Reading फीचर ई-बुक को ऑडियोबुक या पॉडकास्ट में बदल सकता है। फोन IP68 रेटिंग और MIL-STD-810H शॉक टेस्ट के साथ आता है। इसमें 4 OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
TCL P80 Pro के स्पेसिफिकेशंस
TCL P80 Pro में भी 6.83 इंच का 1.5K NxtPaper AMOLED डिस्प्ले है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Dimensity 7400 Elite चिपसेट, 8GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 5800mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा OIS और EIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है। फोन का वजन 192 ग्राम और मोटाई 8.26mm है। इसे 4 OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
TCL P80 के स्पेसिफिकेशंस
यदि बेस मॉडल TCL P80 की बात करें तो इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, लेकिन इसमें NxtPaper टेक्नोलॉजी नहीं है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Elite चिपसेट, 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का विकल्प है।
पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। जबकि सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया गया है। फोन का वजन 178 ग्राम और मोटाई 8.26mm रखी गई है। इसमें 3 OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
तीनों TCL P80 सीरीज फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, सैटेलाइट पोजिशनिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर, DTS 3D सराउंड और 300% सुपर वॉल्यूम बूस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

TCL P80 सीरीज की कीमत
कीमत की बात करें तो TCL P80 के 128GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत €349 (लगभग 37,500 रुपये) है। वहीं, इसका 256GB स्टोरेज €379 (लगभग 41,300 रुपये) में पेश किया गया है।
TCL P80 Pro के 256GB मॉडल की कीमत €429 (लगभग 47,111 रुपये) है। जबकि 512GB वैरियंट €499 (लगभग 54,798 रुपये) में आता है।
सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल TCL P80 Ultra के 256GB वैरियंट की कीमत €549 (लगभग 60,290 रुपये) है। वहीं, 512GB स्टोरेज मॉडल €599 (लगभग 65,781 रुपये) में पेश किया गया है। वहीं, अलग-अलग ग्लोबल मार्केट में कीमत और उपलब्धता अलग हो सकती है।









