
वीवो ने पिछले सप्ताह ही इंडिया में अपना नया मोबाइल vivo T5 5G लॉन्च किया था। यह 12GB RAM वाला फोन MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर पर आया था जिसमें 7050mAh battery और 50MP बैक और 32MP Selfie Camera जैसी स्पेसिफिकेशन्स मौजूद है। इस नए 5जी फोन वीवो टी5 की सेल आज से शुरू हो गई है और कंपनी अपने ग्राहकों को पूरे 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह नया vivo T5 5G छूट के साथ सस्ते रेट पर कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है जिसका ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo T5 5G प्राइस
वीवो टी5 5जी फोन का रेट 34,999 रुपये के शुरू होता है। इस कीमत पर मोबाइल का बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage के साथ मिलेगा। इस 8GB RAM वाले vivo 5G फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये और 256GB मेमोरी वाले फोन का रेट 44,999 रुपये है। वीवो टी5 5जी फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है।
vivo T5 5G ऑफर
कंपनी की ओर से इस नए वीवो 5जी फोन पर 4000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 6जीबी रैम वाले बेस वेरिएंट पर 3500 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 31,499 रुपये पड़ेगा। वहीं अन्य सभी वेरिएंट्स पर ग्राहक पूरे 4 हजार रुपये का बेनिफिट पा सकेंगे। यह छूट बैंक ऑफर के तहत मिल रही है जिसका फायदा Axis Bank, HDFC Bank और SBI Card पर मिलेगा।

vivo T5 5G पर 4000 रुपये की छूट के साथ 8जीबी+128जीबी को 35,999 रुपये और 8जीबी+256जीबी को 49,999 रुपये में पाया जा सकता है। वहीं 12जीबी+256जीबी वाले टॉप वेरिएंट को 45,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। इस नए वीवो 5जी फोन को कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।
vivo T5 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो टी5 5जी फोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits लोकल पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होगा। इस फोन स्क्रीन को SGS 5-स्टार सनलाइट डिस्प्ले सर्टिफिकेशन प्राप्त है जिसके चलते तेज धूप में भी फोन चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी और बढिया विजिबिलिटी मिलेगी। वहीं यूजर्स को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
vivo T5 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 11,07,676 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

फोटोग्राफी के लिए यह vivo 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो टी5 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए वीवो टी5 5जी फोन तगड़ी 7050mAh Battery सपोर्ट करता है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है फोन है जो IP68 + IP69 रेटिंग सपोर्ट करता है।









