25 हजार से कम का 5G फोन आज से बिकेगा, मिलेगी 7900mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Join Us icon

अगर आप 25 हजार से कम का 5जी फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें कंटेंट देखने के लिए बड़ी स्क्रीन और लंबा पावर बैकअप देने के लिए पावरफुल बैटरी लगी हो, तो आज से इंडिया में नया ब्रांडेड स्मार्टफोन Redmi 17 5G सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह मोबाइल 7900mAh battery, 50MP Camera, 8GB RAM और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। रेडमी 17 5जी फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 17 5G प्राइस

रेडमी 17 25000 रुपये से कम का 5जी फोन है। इसे भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 23,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसका रेट 26,999 रुपये है। इस नए 5जी फोन को शॉपिंग साइट अमेजन और रिटेल स्टोर्स से Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange कलर में खरीदा जा सकता है।

Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 17 5जी फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन स्क्रीन लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।

Redmi 17 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल Memory Extension से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर उसकी पावर डबल करती है।

रेडमी 17 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी के सस्ते 5जी फोन में तगड़ी 7900mAh battery दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह रेडमी 5जी फोन 22.5W reverse तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस भी चार्ज हो सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फोन का कैमरा 2x in-sensor zoom फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं रेडमी 17 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।

यह नया 5जी फोन IP65 रेटिंग से लैस है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वहीं मोबाइल डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC और IR Blaster सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक पैनल पर dynamic RGB light लगी है जो 8 कलर्स में चमकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here