OnePlus N6 Lite का डिजाइन रिवील, 2 कलर में आएगा नया बजट फोन, जल्द होगी एंट्री

Join Us icon

OnePlus N6 Lite को लेकर कंपनी ने बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने अपने नए बजट स्मार्टफोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन आधिकारिक माइक्रोसाइट के जरिए रिवील कर दिया है। यह ब्लैक और ग्रीन कलर में देखा गया है। यह फोन भारत में कंपनी के मौजूदा एंट्री-लेवल मॉडल OnePlus N6x के साथ नया ऑप्शन बनने वाला है। हालांकि, फोन की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus N6 Lite का डिजाइन

OnePlus N6 Lite की माइक्रोसाइट पर सामने आई तस्वीर के अनुसार, फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर ऊपर बाईं तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। कैमरा आइलैंड के अंदर दो कटआउट हैं। इनमें से एक कटआउट कैमरा सेंसर के लिए और दूसरा लाइट सेंसर के लिए हो सकता है। हालांकि, फोन को एंट्री-लेवल मॉडल के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है। इसलिए इसमें सिंगल रियर कैमरा दिए जाने की भी संभावना है। फिलहाल कंपनी ने कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी कंफर्म नहीं की है।

OnePlus N6 Lite फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। जबकि बाईं तरफ कोई बटन नजर नहीं आया है। तस्वीर में फोन का फ्लैट मिड-फ्रेम भी दिखा है जिसे मेटल जैसा फिनिश दिया गया है। हालांकि, इसमें प्लास्टिक फ्रेम होने की संभावना है।

माइक्रोसाइट पर OnePlus N6 Lite को फिलहाल ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। हालांकि कंपनी ने इन कलर ऑप्शंस के नाम की जानकारी नहीं दी है।

OnePlus पहले ही कंफर्म कर चुका है कि N6 Lite को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon के जरिए होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। इन जानकारियों का ऐलान आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है।

OnePlus N6x स्पेसिफिकेशंस

बता दें कि OnePlus N6x को भारत में जुलाई में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी। यह कीमत इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस वैरियंट की थी।

OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1,570 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 254ppi पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है।

OnePlus N6x

परफॉरमेंस के लिए OnePlus N6x फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फिलहाल आगामी OnePlus N6 Lite के फीचर्स और कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि यह कम कीमत में आ सकता है। आने वाले दिनों में फोन की बाकी जानकारी भी सामने आ सकती है। इसलिए यदि आप सस्ते में नया फोन देख रहे हैं और कुछ दिन रुक सकते हैं तो OnePlus N6 Lite अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here