Samsung Galaxy S26 FE इंडिया प्राइस लीक! देखें कितने रुपये में बिकेगा यह फ्लैगशिप 5G फोन

Join Us icon

सैमसंग ने पिछले महीने इंडिया में अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी एस26 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च किया था। फोन को पेश करते वक्त कंपनी ने मोबाइल की कीमत को पर्दे में ही रखा था। लेकिन आज सैमसंग की अनाउंसमेंट से पहले ही गैलेक्सी एस26 एफई का इंडिया प्राइस लीक के जरिये सामने आ गया है। लीक के अनुसार यह 8GB RAM वाला 5G फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स में बिकेगा जिसकी कीमत आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE इंडिया प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹69,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹79,999

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई से जुड़ा यह लीक टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए इस मोबाइल की कीमत शेयर की गई है। लीक के अनुसार यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी स्टोरेज के साथ 69,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इस 256जीबी मेमोरी वाले फोन का प्राइस 79,999 रुपये बताया गया है। बताते चलें कि Samsung Galaxy S26 FE इंडिया में 18 सितंबर से Blueberry, Graphite और Pistachio कलर में बिकेगा।

samsung-galaxy-s26-fe-india-sale-date-amazon

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई 5जी फोन Samsung Exynos 2500 चिपसेट पर लाया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 9 पर लाया गया है जिसमें 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन को 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट सर्फेस वाली पंच-होल स्क्रीन है जो Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी है। इस फोन में यूजर्स को को 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह सैमसंग फोन इन डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus+ की लेयर भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल 3x telephoto सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी एस26 एफई 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 4900mAh बैटरी सपोर्ट करता है। मौजूदा बड़ी बैटरी के दौर में यह कुछ छोटी लग सकती है। हालांकि सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी एस26 एफई सिंगल चार्ज में तकरीबन 29 घंटे का video playback टाइम दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। साथ ही मोबाइल 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर भी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here