
इंडिया मोबाइल कंपनी लावा अपना नया और एडवांस स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G लेकर आ रही है। यह मोबाइल विराट सीरीज में जोड़ा जाने वाला पहला ऐसा मोबाइल है जिसे कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। प्रीमियम Vegan Leather फिनिश वाले इस स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने विराट कर्व 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Virat Curve 5G इंडिया लॉन्च डेट
लावा विराट कर्व 5जी फोन 21 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे नए स्मार्टफोन की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जो दर्शाता है कि Lava Virat Curve 5G की सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। इस अपकमिंग लावा 5जी फोन को भारतीय बाजार में Makrana Ivory और Heritage Indigo कलर में बेचा जाएगा।

Lava Virat Curve 5G डिजाइन
लावा विराट कर्व 5जी फोन का मुख्य अटरेक्शन इस मोबाइल का डिजाइन होगा। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन है। इस स्मार्टफोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 1100nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

ये वाला लावा का 5जी फोन Rear Mini Display के साथ लाया जा रहा है। यह बैक कैमरा मॉड्यूल में लगी छोटी सी डॉट मैट्रिक्स स्क्रीन है जिसमें बैटरी, टाइम और नोटिफिकेशन्स सहित ईमोजी और कस्टम मैसेज चलाए जा सकते हैं। यह मोबाइल MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करेगी। वहीं डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।
Lava Virat Curve 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा विराट कर्व 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस लावा फोन को इंडिया में 6GB RAM + 128GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें 6जीबी वचुर्अल रैम भी मिलेगी।

Lava Virat Curve 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50MP Sony IMX753 मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन को 6000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।











