Realme P4s Lite Google Play लिस्टिंग में आया नजर, भारत में जल्द हो सकती है एंट्री

Join Us icon

Realme अपनी P4 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। क्योंकि आगामी Realme P4s Lite स्मार्टफोन Google Play Supported Devices लिस्ट में नजर आया है। इससे पहले यह फोन BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी लिस्ट हुआ था। फोन की लगातार सामने आ रही इन लिस्टिंग से लगता है कि Realme P4s Lite को भारतीय बाजार में जल्द पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Realme P4s Lite गूगल प्ले लिस्टिंग

अपकमिंग Realme P4s Lite को Google Play Supported Devices लिस्ट में मॉडल नंबर RMX5398 के साथ देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इससे लगता है कि डिवाइस का लॉन्च अब दूर नहीं है।

उम्मीद की जा रही है कि Realme इस स्मार्टफोन को इसी महीने के अंत तक आधिकारिक तौर पर पेश कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की लॉन्च डेट या इसके बारे में आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

Realme P4s Lite का यही मॉडल नंबर RMX5398 इससे पहले BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी सामने आया था। ऐसे में Google Play Supported Devices लिस्ट और BIS सर्टिफिकेशन दोनों से फोन के भारत में लॉन्च की संभावना बढ़ रही है।

पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme P4s Lite को कंपनी बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB या 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलने की संभावना है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो फोन को Moonlight Silver और Nebula Black रंगों में पेश किए जाने की खबर है।

Realme P4s Lite को P4 सीरीज के किफायती मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। कंपनी की P4 सीरीज में पहले से ही अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई मॉडल मौजूद हैं। ऐसे में P4s Lite को उन ग्राहकों के लिए लाया जा सकता है, जो कम कीमत में नया विकल्प देख रहे हैं।

Realme P4s Lite की संभावित कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, यह केवल अनुमान है और फोन की सटीक कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

फिलहाल Realme P4s Lite के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और डिजाइन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं है। Google Play Supported Devices लिस्टिंग और BIS सर्टिफिकेशन के बाद उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक जानकारी शेयर कर सकती है। यदि आप आने वाले हफ्तों में सस्ते फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here