Poco X8s के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon 7 Gen 4 और 12GB RAM के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Poco अपनी X8 सीरीज में नया स्मार्टफोन Poco X8s लॉन्च कर सकता है। इसके आने की खबर इसलिए जोर पकड़ रही है क्योंकि यह फोन कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हो चुका है। इसे सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इससे पहले फोन को EEC और IECEE सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था। यही नहीं Geekbench लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी सामने आई थी। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Poco X8s की सर्टिफिकेशन डिटेल्स

रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर 2609CPC5FG वाला यह स्मार्टफोन Poco X8s नाम से बाजार में आ सकता सकता है। इसे सिंगापुर की IMDA अथॉरिटी से मंजूरी मिल गई है। हालांकि, इस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। लगातार सामने आ रही इन लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि, Poco ने फिलहाल फोन के नाम या लॉन्च को लेकर कोई डिटेल्स नहीं दी है।

Poco X8s के स्पेसिफिकेशंस संभावित

Poco X8s को अगस्त में Geekbench पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB रैम मिलने की जानकारी सामने आई थी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 के साथ आ सकता है। हालांकि, ये जानकारियां लीक और बेंचमार्क लिस्टिंग पर आधारित हैं। इसलिए आगे बदलाव भी हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, Poco X8s को कुछ ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इनमें यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA), तुर्की, रूस और चीन जैसे बाजार शामिल हैं। फिलहाल भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं है। इसके अपडेट के लिए इंतजार करना होगा।

चीन में यह डिवाइस M583CF मॉडल नंबर के साथ पेश हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के बाजार में इसे Redmi ब्रांडिंग के तहत उतारा जा सकता है। पोको ब्रांडिंग से लगता है कि Poco X8s को कंपनी की X8 सीरीज में बेस और Pro मॉडल के बीच जगह मिल सकती है। हालांकि, आगे देखना होगा कि ब्रांड इसे लेकर कब ऐलान करता है।

यदि आप इस आगामी Poco X8s को लेना चाहते हैं तो यह मिड रेंज में अच्छा विकल्प बन सकता है। इसका मुकाबला मिड बजट में realme, Oppo, Lava और Vivo के फोंस से हो सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here