
Vivo भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इनमें Vivo Y32 5G और Vivo T6 Lite शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुए हैं। जिसे टिप्स्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से इनके फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इससे लगता है भारत में इनकी एंट्री जल्द हो सकता है। आइए, आगे आपको डिटेल्स जानते हैं।
Vivo Y32 5G और Vivo T6 Lite BIS पर लिस्ट
लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y32 5G को मॉडल नंबर V2639 के साथ और Vivo T6 Lite को मॉडल नंबर V2647 के साथ देखा गया है। इससे पहले ये दोनों स्मार्टफोन GSMA IMEI डेटाबेस पर भी नजर आए थे। IMEI डेटाबेस में लिस्टिंग के बाद BIS पर फोंस के आने से लगता है कि इनकी एंट्री जल्द हो सकती है।

पूर्व में Vivo Y32 5G को मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। इससे लगता है कि कंपनी इस फोन को भारत के अलावा दूसरे बाजारों में भी पेश कर सकती है। फिलहाल Vivo ने इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस को लेकर जानकारी नहीं दी है। हालांकि आने वाले दिनों में इनसे जुड़ी और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
Vivo Y32 4G के स्पेसिफिकेशंस
Vivo ने कुछ दिन पहले ही में बांग्लादेश में Vivo Y32 का 4G मॉडल पेश किया है। हालांकि, Vivo Y32 4G और BIS पर लिस्ट हुआ Vivo Y32 5G अलग-अलग वैरियंट हैं।
Vivo Y32 4G में 6.87-इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। जो 720 × 1592 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक है। फोन में Unisoc T7300 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह OriginOS 6 पर काम करता है।
Vivo Y32 4G में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.4, NFC, डुअल-बैंड Wi-Fi, डुअल सिम और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग, रिवर्स चार्जिंग और डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, फोन में 400 प्रतिशत तक वॉल्यूम, Game Boost मोड, 4D गेम वाइब्रेशन और AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
फिलहाल Vivo Y32 5G और Vivo T6 Lite के स्पेसिफिकेशंस सामने आने बाकी हैं। इनके बारे में और जानकारी लेने के लिए हमारी साइट यानी 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










