
अगर आप सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई (Samsung Galaxy S26 FE) खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय अमेजन पर आपको अच्छी डील मिल जाएगी। अच्छी बात यह है कि आप इसे 9,000 रुपये से ज्यादा की कुल बचत के साथ इसे खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की भारत में आधिकारिक कीमत 79,999 रुपये है, लेकिन Amazon पर यह फिलहाल 72,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,189 रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। साथ ही, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी कीमत कम हो सकती है।
डील की बात करें, तो Samsung Galaxy S26 FE की आधिकारिक कीमत 79,999 रुपये है। Amazon Great Indian Festival सेल में इस पर 7,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 72,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,189 रुपये तक की बचत हो सकती है।

इस तरह कार्ड ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत 70,810 रुपये तक हो सकती है यानी इसकी मूल कीमत के मुकाबले 9,189 रुपये तक की बचत संभव है। इसके अलावा, पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 37,400 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं, लेकिन यह छूट फोन के मॉडल, कंडीशन और पात्रता पर निर्भर करेगी। अगर आप ईएमआई पर खरीदारी करना चाहते हैं, तो फिर आप चुनिंदा बैंक कार्ड के खरीदारी कर इंटरेस्ट पर 7,329.63 रुपये की बचत कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 4,900mAh की बैटरी मिलती है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
क्या Samsung Galaxy S26 FE खरीदना चाहिए? अगर आप प्रीमियम डिजाइन, अच्छी डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरा विकल्पों वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S26 FE पर विचार कर सकते हैं। Amazon सेल में मिलने वाला सीधा डिस्काउंट और बैंक ऑफर इसकी कीमत को पहले के मुकाबले कम करते हैं। हालांकि खरीदारी से पहले कार्ड ऑफर की शर्तें और पुराने फोन पर मिलने वाला एक्सचेंज वैल्यू जरूर जांच लें।









