
Redmi K100 स्मार्टफोन जल्द चीन में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए इस फोन को टीज कर दिया है। साथ ही टीजर में फोन के रियर डिजाइन की झलक भी दर्शाई है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और फीचर्स नहीं बताए हैं, लेकिन फोन के बारे में लगातार लीक सामने आ रहे थे। जिससे स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिल गई है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि आगामी फोन में कैसी खूबियां दी जा सकती हैं।
Redmi K100 का डिजाइन आया सामने
Redmi ने अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर Redmi K100 का टीजर जारी किया है। इससे फोन का चीन में लॉन्च कंफर्म हो गया है, लेकिन कंपनी ने अभी लॉन्च डेट नहीं बताई है। हालांकि उम्मीद है इसे इसी महीने के आखिर या अगले पहले की शुरुआत में एंट्री मिल सकती है।

टीजर में फोन का डिजाइन पूरी तरह सामने नहीं आया है। हालांकि, इसके पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल के पास एक बड़ा गोलाकार एलिमेंट भी नजर आया है। यह स्पीकर ग्रिल के लिए हो सकता है। जैसा की Redmi K100 Pro सीरीज में देखने को मिला था। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Redmi K100 के स्पेसिफिकेशंस संभावित
Redmi ने फिलहाल फोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पहले सामने आए लीक्स के अनुसार, Redmi K100 में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। बेहतर डिस्प्ले अनुभव के लिए इसमें डेडिकेटेड डिस्प्ले चिप लगाई जा सकती है।
परफॉरमेंस के लिए आगामी Redmi K100 फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात भी सामने आई है।
Redmi K100 का मॉडल नंबर M786BC पहले चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 100W तक आउटपुट वाला पावर एडॉप्टर सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Bose की ट्यूनिंग वाले स्पीकर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और Android 17 पर आधारित HyperOS 4 मिलने की उम्मीद है। डिवाइस को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी मिल सकती है।

Redmi ने फिलहाल K100 की लॉन्च डेट नहीं बताई है। कंपनी ने केवल चीन में इसके लॉन्च को टीज किया है। आने वाले दिनों में कंपनी इसके डिजाइन, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी अन्य जानकारी शेयर कर सकती है। यह मिड रेंज में तगड़ा विकल्प बन सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स की साइट पर खबरें पढ़ते रहें।









