19,999 रुपये में Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, कल से शुरू होगी सेल

Join Us icon

Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Galaxy F70 सीरीज का नया मॉडल है। जिसमें पहले से Galaxy F70e और Galaxy F70 Pro शामिल हैं। नए फोन में 90 या 120Hz रिफ्रेश रेट वाली sAMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे 4GB और 6GB रैम ऑप्शन में पेश किया है। आइए, आगे Galaxy F70 5G की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

Samsung Galaxy F70 5G की कीमत और सेल

Samsung Galaxy F70 5G को भारत में दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट 22,999 रुपये में आया है। यह स्मार्टफोन Bold Black और Vivid Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन की सेल कल यानी 20 अक्टूबर से Samsung India की वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी। जिसमें ग्राहकों को 2,000 रुपये से ज्यादा का बैंक ऑफर और एक्सचेंज का लाभ मिल जाएगा। जिसके बाद कीमत और कम पड़ेगी।

Samsung Galaxy F70 5G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो Full HD+ रिजॉल्यूशन और 90 या 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिल जाएगा। फोन के डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy F70 5G फोन की मोटाई 7.5mm है। कंपनी इसे अपने सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन बता रही है। स्मार्टफोन को IP54 रेटिंग मिली है। जो धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा देती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Samsung Galaxy F70 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB और 6GB LPDDR4x रैम के ऑप्शन मिलते हैं। फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसे No Shake Cam भी बताया गया है। जिससे फोटो और वीडियो में हाथ हिलने से होने वाला असर कम होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy F70 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, फोन के साथ चार्जिंग एडॉप्टर नहीं मिलेगा और इसे अलग से खरीदना होगा।

Samsung Galaxy F70 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो 20,000 रुपये के बजट में 120Hz sAMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला फोन चाहते हैं। यह realme, OnePlus और Lava जैसे इसी प्राइस सेगमेंट के स्मार्टफोंस को टक्कर देगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो कल से इसे खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



Samsung Galaxy F70 5G Price, Launch Date
Expected Price:Rs. 19,999
Release Date: (Expected)
Variant:4 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here