
टेक ब्रांड टेक्नो ने अपना नया और सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 50C पेश किया है। यह एक 4जी स्मार्टफोन है जिसे कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट के जरिये ऑफिशियली अनविल किया गया है। इस नए टेक्नो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, 4GB RAM, 256GB storage और MediaTek Helio G81 प्रोसेसर की पावर दी गई है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Spark 50C
टेक्नो स्पार्क 50सी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HiOS16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। यह 12एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8GHz से लेकर 2.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ग्लोबल मार्केट में इस 4G smartphone को 4जीबी रैम के साथ लाया गया है। यह मोबाइल 8GB Extended RAM तकनीक से लैस है जो स्मार्टफोन की 4जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत (4जीबी + 8जीबी) की ताकत देती है। ग्लोबल मार्केट में यह टेक्नो फोन 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज पर बेचा जाएगा।
Tecno Spark 50C 4G स्मार्टफोन को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे LCD पैनल पर बनाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। Wet hand और Oily hand टच जैसे फीचर्स के चलते फोन स्क्रीन को गीले या तेल लगे हाथों से भी चलाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस टेक्नो फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। वहीं पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 50एस में 5200mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन Burgundy Red, Forge Orange, Basalt Titanium और Eclipse Black कलर में बेचा जाएगा।
टेक्नो स्पार्क 50एस 4जी स्मार्टफोन को IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है। वहीं साथ ही इस मोबाइल को एसजीएस सर्टिफाइड बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है और टूटने या स्क्रैच लगने से बचाती है। यूजर्स को इस टेक्नो फोन में IR blaster और AI call Noise Cancellation जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।









