अब पेटीएम पर देख सकेंगे लाइव टीवी, चैटिंग के साथ मिलेगी न्यूज़ भी

Join Us icon

देश में सबसे ज्यादा यूज़ ​किए जाने वाले ई-वॉलेट पेटीएम के यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं। पेटीएम का उपयोग मोबाईल रिचार्ज, पेमेंट, टिकट बुकिंग, बैंकिंग सर्विसेज के साथ साथ शॉपिंग में भी किया जाता है। पिछले साल जहां पेटीएम ने इस ​डिजीटल वॉलेट में इनबॉक्स का फीचर जोड़ा था वहीं अब पेटीएम एक कदम और आगे बढ़ते हुए मनोरंजन और ताजा तरीन खबरों का अड्डा बन गया है। पेमेंट, मैसेंजिग के साथ साथ अब पेटीएम पर टीवी और गेम्स का मजा भी लिया जा सकता है।

पेटीएम ने अपनी सेवाओं को और भी मजेदार और यूज़फुल बना दिया है। पेटीएम पर अब न्यूज़, टीवी और गेम्स की सर्विस भी शुरू हो गई है। पेटीएम इनबॉक्स में जाकर इन नई सर्विसेज का लाभ उठाया जा सकता है। पेटीएम इन्बॉक्स में सबसे पहले न्यूज़ सेक्शन दिया गया है। न्यूज़ सेक्शन में पॉलीटिक्स, टेक्नोलॉजी, सपोर्ट्स, नेशनल, गैजेट, मूवीज़ और बिजनेस की कैटेगरी मौजूद है। इन कैटेगरी पर क्लिक करते ही विभिन्न डिजीटन प्लेटफॉर्म पर मौजूद खबरें देखी जा सकती हैं और इन्हें पढ़ा जा सकता है।

पेटीएम इन्बॉक्स में दूसरा सेक्शन टीवी का है। यहां पर इंटरटेनमेंट, न्यूज़, अध्यात्म, मूवीज़, बिजनेस, म्यूज़िक, ऐजुकेशन, नॉलेज और लाईफ की कैटेगरीज़ दी गई है जिनपर क्लिक कर आप लाईव टीवी देख सकते हैं। पेटीएम की इस सर्विस में विभिन्न क्षेत्रिय भाषाओं के टीवी चैनल्स मौजूद हैं। लाइव म्यूजिक व फिल्मों के साथ ही यूजर अपने पसंदीदा सीरियल और नाटक का लुफ्त भी पेटीएम पर उठा सकते हैं।

लॉन्च हुआ सबसे अनूठा स्मार्टफोन ओपो फाइंड एक्स, इनविज़िबल रहते हैं 8जीबी रैम वाले इस फोन के तीनों कैमरे

यहां पर मौजूद गेम्स सेक्शन में विभिन्न तरह के गेम्स भी मौजूद है। यहां एक्शन, एडवेंचर, पज़ल, क्रिकेट व फ्लाई स्पेस जैसे गेम्स का मज़ा लिया जा सकता है। वहीं पेटीएम इनबॉक्स में चौथा सेक्शन चैटिंग का है। पेटीएम के इस सेक्शन में अपने दोस्तों से चैटिंग की जा सकती है तथा साथ ही पैसो के लेनदेन की बातें भी यहां कर सकते हैं। पेटीएम ने अपने सभी फीचर्स से साथ ऐप को अपडेट कर दिया है और यह आईओएस पर रोलआउट हो चुकी है। वहीं कुछ की दिनों में एंडरॉयड स्मार्टफोन भी नए पेटीएम से अपडेट हो जाएंगे।