
ओपो ने पिछले महीने ही इंडिया में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G लॉन्च किया था। यह मोबाइल 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 8000mAh Battery और MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर की पावर दी गई है लेकिन लॉन्च से 1 महीने के भीतर ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। ओपो के14 प्लस 5 हजार रुपये महंगा हो गया है।
OPPO K14 Plus 5G प्राइस
ओपो के14 प्लस 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। लेकिन अब कंपनी ने इस वेरिएंट का प्राइस 3000 रुपये बढ़ा दिया है जिसके बाद OPPO K14 Plus का स्टार्टिंग प्राइस 32,999 रुपये हो गया है।
इस फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसपर 4000 रुपये का प्राइस हाइक कर दिया गया है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद इस फोन वेरिएंट का रेट बढ़कर 36,999 रुपये हो गया है।

OPPO K14 Plus का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage के साथ 35,999 रुपये में लाया गया था। सबसे ज्यादा कीमत इसी वेरिएंट की बढ़ी है। इस मेमोरी वेरिएंट का प्राइस पूरे 5000 रुपये बढ़ाया गया है। इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 256जीबी मेमोरी के साथ खरीदने के लिए 40,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
OPPO K14 Plus 5G स्पेसिफिकेशन्स
ओपो के14 प्लस 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7360 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 9,51,668 आ चुका है। हैवी प्रोसेसिंग के दौरान डिवाइस ठंडा रखने के लिए इसमें 5000mm Vapor Cooling सिस्टम दिया गया है।

OPPO K14 Plus 5G फोन में 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन लगी है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 3600nits पीक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती। इस फोन को डैमेज प्रूफ 360 डिग्री आर्मर बॉडी पर बनाया गया है और पानी से बचाने के लिए IP69K रेटिंग दी गई है।
पावर बैकअप के लिए ओपो के14 प्लस 5जी फोन में तगड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह ओप्पो फोन तकरीबन 30 घंट का WhatsApp Voice Call टाइम या 12 घंटे का BGMI गेमप्ले या फिर 15 घंटे का Instagram स्क्रॉलिंग टाइम दे सकता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SUPERVOOC टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

OPPO K14 Plus 5G फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX480 फ्रंट कैमरा लगाया गया है।












