
ओपो रेनो 17 सीरीज से जुड़े लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। एक ओर जहां सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर हो रही है। वहीं दूसरी ओर ये अपकमिंग ओपो मोबाइल विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी नज़र आ रहे हैं। बीते दिनों ही ओपो रेनो 17 5जी फोन NBTC पर लिस्ट हुआ था। वहीं अब इस मोबाइल ने BIS इंडियन सर्टिफिकेशन भी पास कर लिया है।
OPPO Reno 17 सर्टिफिकेशन डिटेल्स
ओपो रेनो 17 5जी फोन को BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर CPH2975 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया जा चुका है। भारत में बिकने वाले स्मार्टफोंस की गुणवत्ता और सुरक्षा के मानक निर्धारित करने वाली इस सरकारी एजेंसी ने रेनो 17 को R-93005800 रजिस्ट्रेशन नंबर दिया है। बीआईएस पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो शेयर नहीं की जाती है लेकिन लिस्टिंग के साथ यह जरूर तय हो जाता है कि BIS सर्टिफिकेट पाने वाला स्मार्टफोन इंडियन में भी लॉन्च होगा। यानी OPPO Reno 17 इंडिया लॉन्च कंफर्म कहा जा सकता है, इंतजार है तो बस तारीख का।

OPPO Reno 17 series की स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से इस सीरीज में दो मोबाइल फोन OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों ही स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर पेश होंगे जिनमें ColorOS 17 भी मिलेगा। लीक्स की मानें तो सीरीज के बेस मॉडल यानी रेनो 17 को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया जा सकता है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
वहीं ओपो रेनो 17 प्रो 5जी फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ओपो के दोनों अपकमिंग 5जी फोन 12GB RAM पर लॉन्च किए जा सकते हैं जिनमें 128GB, 256GB और 512GB मेमोरी मिल सकती है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 17 5G फोन को तगड़ी 7000mAh से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 17 5जी मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। चर्चा है कि ओपो रेनो 17 को कॉम्पैक्ट डिजाइन पर लाया जाएगा जिसमें आईपी69 रेटिंग भी मिलेगी।
OPPO Reno 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक वाला 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 17 प्रो को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

लीक के अनुसार Reno 17 Pro 5G फोन को कंपनी 6.32-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी दी जा सकती है। बताते चलें कि ओपो रेनो 17 सीरीज अगले महीने यानी नवंबर में चीन में लॉन्च हो सकती है जिसे बाद में जनवरी महीने तक इंडियन मार्केट में अनाउंस किया जा सकता है।









