
OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं। पावरफुल प्रोसेसिंग और कमाल का कैमरा लिए इन मोबाइल फोंस के बाद अब कंपनी इसी सीरीज के अल्ट्रा मॉडल पर काम शुरू कर चुकी है। ताजा लीक में OPPO Find X10 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है जिसमें मोबाइल की कैमरा डिटेल्स शेयर की गई है। यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा जिसे अगले साल 2027 के शुरुआती महीनों में बाजार में उतारा जाएगा।
OPPO Find X10 Ultra कैमरा
सामने आई डिटेल्स के अनुसार ओपो फाइंड एक्स10 अल्ट्रा में 100MP Selfie कैमरा दिया जा सकता है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक इस अपकमिंग ओपो मोबाइल में चौकोर यानी स्क्यावयर शेप का फ्रंट कैमरा लगाया जाएगा जो 100 मेगापिक्सल का होगा। गौरतलब है कि मौजूदा OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर और 100 डिग्री FOV सपोर्ट करता है।

OPPO Find X10 Ultra को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगाया जाएगा। यह LOFIC टेक्नोलॉजी वाला 1/1.12-इंच सेंसर बताया गया है जिसके लिए कंपनी Samsung HPA या फिर Samsung HPU का इस्तेमाल कर सकती है।
200MP मेन कैमरा एक ultra-wide एंगल लेंस हो सकता है। वहीं इसके साथ ही ओपो फाइंड एक्स10 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 10x optical ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल periscope लेंस भी शामिल हो सकता है।
OPPO Find X10 Ultra स्पेसिफिकेशन्स
फाइंड एक्स10 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस मोबाइल को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का सबसे पावरफुल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.74GHz से लेकर 5.01GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
लीक के अनुसार OPPO Find X10 Ultra 5G फोन को 6.89-इंच की 2K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह BOE स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक पावर बैकअप के लिए इस ओपो 5जी फोन को 8500mAh से लैस कर टेक बाजार में उतारा जा सकता है।

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max प्राइस
ओपो फाइंड एक्स10 5जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 1,39,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB Storage का रेट 1,69,999 रुपये है। वहीं ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स को 12GB RAM + 512GB Storage के साथ 1,99,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये दोनों मोबाइल 29 अक्टूबर से बिकेंगे जिनकी फुल डिटेल आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।









