
OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro स्मार्टफोन चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। वहीं, कंपनी ने लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां शेयर की हैं। दोनों फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 165Hz तक रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले मिलेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro का डिजाइन और कलर ऑप्शन
OnePlus Ace 7 को ब्लैक, वाइट और ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं, OnePlus Ace 7 Pro ब्लैक, वाइट और Pofeng कलर में आएगा। डिजाइन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में फ्लैट बैक पैनल, मेटल फ्रेम और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। ब्लैक वैरियंट में डार्क फिनिश के साथ अलग रंग के कैमरा रिंग दिए गए हैं। वहीं, वाइट में हल्की नीली चमक दिखाई देती है। Ace 7 के ग्रेडिएंट मॉडल में ऑरेंज और रेड का कॉम्बिनेशन मिलेगा। जबकि Ace 7 Pro के Pofeng वैरियंट में नीले और सफेद रंग की फिनिश दी जाएगी।
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro स्पेसिफिकेशंस
OnePlus ने कंफर्म किया है कि Ace 7 और Ace 7 Pro में चौथी जनरेशन की Oriental Screen दी जाएगी। इसे BOE के साथ मिलकर बनाया गया है। यही डिस्प्ले कंपनी के फ्लैगशिप OnePlus 16 में भी दी गई है। इसमें कस्टमाइज्ड X4 ल्यूमिनसेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। जिससे क्लैरिटी और ट्रांसपेरेंसी बेहतर होने का दावा किया गया है। डिस्प्ले पूरे सिस्टम में 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें मेन्यू और स्क्रॉलिंग भी शामिल हैं। वहीं, सपोर्टेड गेम्स में 185Hz तक रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके लिए नए LTPO सर्किट का उपयोग किया गया है।

फोन में हाई फ्रेम रेट कंटेंट को मैनेज करने के लिए Super Display Chip P4 भी मिलेगा। इसके साथ MedSight और Vision के साथ मिलकर तैयार किया गया Bright Eyes Protection फीचर आंखों के आराम को ध्यान में रखकर दिया जाएगा।
परफॉरमेंस के लिए OnePlus Ace 7 में Snapdragon 8 Elite Gen 5V और Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। गेमिंग के दौरान फोन की बैटरी को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए इनमें हार्डवेयर बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलेगा। यह फीचर गेमिंग जैसे ज्यादा पावर उपयोग करने वाले कामों के दौरान बैटरी के बजाय सीधे फोन के कंपोनेंट्स को पावर सप्लाई करता है। इससे लंबे समय तक गेम खेलने पर बैटरी की हीटिंग कम करने में मदद मिल सकती है।
OnePlus ने पुष्टि की है कि Ace 7 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 9,000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी के चीन प्रेसिडेंट Li Jie के अनुसार, ये फोन 185fps पर लगातार सात घंटे तक गेमिंग और 24 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान करेगा।
OnePlus ने फिलहाल दोनों फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक के अनुसार, Ace 7 और Ace 7 Pro में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं, Ace 7 Pro में 3.5x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। दोनों फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात सामने आई है।
अगर आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो OnePlus Ace 7 सीरीज शानदार विकल्प होगी। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 29 अक्टूबर को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।









