Redmi K100 Snapdragon 8 Elite और 16GB RAM के साथ हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर लिस्ट

Join Us icon

Redmi K100 स्मार्टफोन 27 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च होगा। वहीं, अब इस अपकमिंग फोन की Geekbench लिस्टिंग सामने आई है। जिससे इसके संभावित प्रोसेसर, रैम और परफॉरमेंस की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके चिपसेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 6.83 इंच का डिस्प्ले और IP68 रेटिंग मिलने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K100 Geekbench लिस्टिंग

टिप्स्टर Abhishek Yadav के अनुसार, Xiaomi का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर M786BC के साथ Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है। टिप्स्टर ने इस मॉडल नंबर को अपकमिंग Redmi K100 का चाइना वैरियंट बताया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं दिख रहा है।

Geekbench लिस्टिंग में आगामी Redmi K100 फोन के साथ Qualcomm का SM8750 प्रोसेसर आइडेंटिफायर दिया गया है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है। इस चिपसेट में ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 830 GPU मिलता है। इसके CPU में छह कोर 3.53GHz और दो कोर 4.32GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो Redmi K100 डिवाइस ने Geekbench 7.0.0 टेस्ट में सिंगल-कोर में 2,705 पॉइंट्स और मल्टी-कोर में 9,885 पॉइंट्स हासिल किए हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में करीब 14.8GB रैम दी गई है। जिसे बाजार में 16GB रैम के तौर पर पेश किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन में Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि ये जानकारियां Geekbench लिस्टिंग पर आधारित हैं। Redmi ने फोन के प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की है।

Redmi K100 के कंफर्म फीचर्स

Redmi ने अब तक पुष्टि की है कि K100 में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी होगी। जो सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में काफी बड़ी है। इससे लंबे समय तक फोन उपयोग करने वाले यूजर्स को फायदा मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने Redmi K100 में Light and Shadow Hunter 800 हाई डायनामिक रेंज वाला मेन कैमरा सेंसर मिलने की जानकारी दी है। फोन को IP68 रेटिंग मिलेगी। जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करेगी।

इससे पहले Redmi K100 का मॉडल नंबर M786BC चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट हुआ था। इससे फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई थी।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बड़ी बैटरी और तगड़े परफॉरमेंस के साथ आगामी Redmi K100 अच्छा विकल्प बनेगा। हम लॉन्च के दिन यानी 27 अक्टूबर को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here