
सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल ने डुअल डिस्प्ले डिजाइन को भी लो बजट सेग्मेंट में पेश कर दिया है। अक्सर जहां डबल स्क्रीन वाले फोन महंगे रेट पर आते हैं वहीं इस ब्रांड ने itel A300 Plus को इंडियन करंसी अनुसार 15 हजार रुपये से भी कम प्राइस पर लॉन्च किया है। यह मोबाइल अभी इंडोनेशिया और बांग्लादेश जैसे देशों में उपलब्ध हुआ है जो अगले महीने यानी नवंबर में भारत में भी लॉन्च हो सकता है।
itel A300 Plus प्राइस
आइटेल ए300 प्लस को कंपनी द्वारा बांग्लादेश में Tk 18,990 में लॉन्च किया गया है। यह बांग्लादेशी टका इंडियन करंसी अनुसार 14,690 रुपये के करीब है। इस कीमत में itel A300+ 4G स्मार्टफोन को 6GB RAM + 128GB Storage के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं इंडोनेशिया में इस 6जीबी रैम वाले फोन की कीमत IDR 2,499,000 यानी तकरीबन 13,190 रुपये है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में itel A300 Plus का प्राइस 12 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है।

itel A300 Plus स्पेसिफिकेशन्स
आइटेल ए300+ 4जी डबल स्क्रीन वाला फोन है जो इसकी बड़ी खूबी है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप के साथ ही 2.01-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसे इंटरएक्टिव रियर डिस्प्ले का नाम दिया है जिसमें नोटिफिकेशन और अलर्ट्स देखें जा सकते हैं, वॉलपेपर्स, वॉच और म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है, और साथ ही इस स्क्रीन के चलते बैक कैमरा से सेल्फी खींची जा सकती है।
itel A300 Plus को 720 × 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह IPS LCD पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 480nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि इस आइटेल स्मार्टफोन का डायमेंशन 168.22 × 79.62 × 8.75mm है।

आइटेल ए300 प्लस 4जी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर लॉन्च किया गया है जिसमें गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 4जी फोन में तगड़ी 7,000mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल एआई रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।









