
Lava भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 Pro 4G लॉन्च कर सकता है। क्योंकि इस अपकमिंग फोन को IMEI, Geekbench और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह जानकारी Passionategeekz की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में सामने आई है। फोन में Unisoc T610 प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन के लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है जल्द ऐलान हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Lava Smart 4 Pro 4G IMEI पर लिस्ट
Lava Smart 4 Pro 4G को IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर LZX422 के साथ देखा गया है। इसमें फोन का नाम Smart 4 Pro 4G बताया गया है। इससे लगता है कि कंपनी अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक नया 4G मॉडल जोड़ सकती है। हालांकि, IMEI लिस्टिंग से फोन के फीचर्स सामने नहीं आए हैं।

Lava Smart 4 Pro 4G Geekbench लिस्टिंग
Lava Smart 4 Pro 4G को इसी मॉडल नंबर LZX422 के साथ Geekbench पर भी देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Unisoc T610 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे Spreadtrum T610 के नाम से भी जाना जाता है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के लिए उपयोग किया जाता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Lava Smart 4 Pro 4G फोन ने Geekbench 7.1.0 टेस्ट में सिंगल-कोर में 393 और मल्टी-कोर में 1,378 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग में मदरबोर्ड का नाम ums512_1h10 दिया गया है।

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, आगामी Lava Smart 4 Pro 4G में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो बजट सेगमेंट में यह फोन नए Android सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया जा सकता है।
Lava Smart 4 Pro 4G BIS सर्टिफिकेशन
Lava Smart 4 Pro 4G को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर भी देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्टिंग में LF1014 और LZX422 मॉडल नंबर दिखे हैं। डिवाइस को 21 सितंबर 2026 को BIS सर्टिफिकेशन मिला था।
IMEI और Geekbench पर सामने आए LZX422 मॉडल नंबर से मेल खाने के कारण यह लिस्टिंग फोन के भारतीय बाजार में आने का संकेत दे रही है। हालांकि, हमें ब्रांड के असल ऐलान का वेट करना होगा।
![]()
फिलहाल, फोन के डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी इसे मौजूदा Lava Smart 4 और Smart 4 Plus के साथ इस सीरीज में सस्ते मॉडल के तौर पर ला सकती है।
अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Lava Smart 4 Pro 4G की कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशंस सामने आने का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।












