
टेक ब्रांड ऑनर ने सितंबर में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन Honor X9e Pro मलेशियन मार्केट में पेश किया था। वहीं अब यह मोबाइल आधिकारिक तौर पर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह 12GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 11000mAh Battery, 108MP AI Camera और 10000nits ब्राइटनेस वाली AMOLED डिस्प्ले के साथ UAE में उतारा गया है। इस पावरफुल मिडरेंज स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor X9e Pro स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर एक्स9ई प्रो की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 11,000एमएएच बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस स्मार्टफोन में लगातार 164 घंटे तक म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। यानी यह मोबाइल 6 दिन तक लगातार गाने बजा सकता है!

Honor X9e Pro 5G फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही यह मोबाइल 27W Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस बड़ी बैटरी वाले फोन को पावरबैंक की तरह यूज़ किया जा सकता है।
ऑनर एक्स9ई प्रो को 2788 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ ही 10000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इतनी हाई ब्राइटनेस के चलते तेज धूप में फोन स्क्रीन विजिबिलिटी कम नहीं होगी। यह मोबाइल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।

Honor X9e Pro को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 812 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर एक्स9ई प्रो 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor X9e Pro 5G फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Honor X9e Pro प्राइस
ऑनर एक्स9ई प्रो 5जी फोन यूएई में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत AED 1,499 यानी तकरीबन 38 हजार रुपये है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 128GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका रेट AED 1,799 यानी 46 हजार रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में यह नया 5जी फोन Deep Purple, Reddish Brown, Dawn Gold और Midnight Black कलर में बिकेगा।









