
Apple ने नया iPad Mini OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी के इस कॉम्पैक्ट टैबलेट में पहली बार OLED डिस्प्ले दिया गया है। नए iPad Mini में 8.5-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले, A20 Pro चिप और IP67 रेटिंग मिलती है। इसके साथ टैबलेट में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी और Apple Pencil Pro का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए, आगे Apple iPad Mini की कीमत और सभी खूबियों विस्तार से जानते हैं।
Apple iPad Mini की कीमत
Apple iPad Mini को Wi-Fi और Cellular कनेक्टिविटी के साथ तीन स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत आप नीचे देख सकते हैं:
- 128GB Wi-Fi: 82,900 रुपये
- 256GB Wi-Fi: 94,900 रुपये
- 512GB Wi-Fi: 1,18,900 रुपये
- 128GB Cellular: 1,00,900 रुपये
- 256GB Cellular: 1,12,900 रुपये
- 512GB Cellular: 1,36,900 रुपये
टैबलेट Midnight और Starlight जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर से शुरू होगी। जबकि सेल 6 नवंबर से शुरू होगी।

Apple iPad Mini के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Apple iPad Mini में 8.5-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2316 x 1512 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 326ppi पिक्सल डेंसिटी, सामान्य कंटेंट के लिए 600 निट्स और HDR कंटेंट के लिए 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल में Nano-texture ग्लास का ऑप्शन भी दिया गया है। जो रिफ्लेक्शन कम करने में मदद करता है।
डिजाइन की बात करें तो नया iPad Mini सिर्फ 5.4mm पतला है। इसके Wi-Fi मॉडल का वजन लगभग 255 ग्राम और Cellular का वजन 263 ग्राम है। टैबलेट को IP67 रेटिंग मिली है। जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें Acoustic Display स्पीकर्स दिए गए हैं। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए Touch ID को टॉप बटन में जगह दी गई है।
Apple iPad Mini में A20 Pro चिप लगाई गई है। कंपनी के अनुसार, यह पिछले A17 Pro चिप वाले iPad Mini के मुकाबले CPU टास्क में 60 प्रतिशत तक, ग्राफिक्स में 2.7 गुना तक और AI टास्क में 4.5 गुना तक बेहतर अनुभव दे सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Apple iPad Mini के रियर में 12MP का कैमरा दिया गया है। जो 4K रिजॉल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें नया Adaptive Flash भी मिलता है। वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसे लैंडस्केप एज पर रखा गया है।
यह टैबलेट iPadOS 27 पर रन करता है। जिसमें Siri AI सहित कई AI फीचर्स मिलते हैं। इसमें Apple Pencil Pro का सपोर्ट भी दिया गया है। जिससे यूजर्स नोट्स बनाने, ड्रॉइंग करने और दूसरे क्रिएटिव कामों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है। Cellular मॉडल में Apple का C2 5G मॉडेम दिया गया है। ये मॉडल eSIM को सपोर्ट करते हैं और इनमें फिजिकल SIM कार्ड का विकल्प नहीं मिलता है।









