
ऑनर ने इसी सप्ताह बड़ी 11000mAh Battery वाला फोन Honor X9e Pro UAE में लॉन्च किया है। इस मोबाइल के बाद अब कंपनी Honor X8e भी ग्लोबल मार्केट में ले आई है। यह 4G Smartphone है जिसे अज़रबैजान में लॉन्च किया गया है। ऑनर एक्स8ई विदेशी बाजार में 108MP Camera और 7700mAh battery की ताकत से लैस होकर आया है जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor X8e स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर एक्स8ई 4जी स्मार्टफोन को 1592 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.87-इंच की HD+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले TFT LCD पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने की वजह से आंखों को अधिक नुकसान ना हो, इसके लिए फोन स्क्रीन को Low Blue Light और Dynamic Dimming से लैस किया गया है।

Honor X8e स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में एंड्रॉयड 16 पर पेश हुआ है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में 3 तीन साल पहले अनाउंस हुआ Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट लगाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 610 GPU मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए Honor X8e 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जो एफ/3.0 अपर्चर वाले सेकेंडरी ऑक्सिलरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ऑनर स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

ऑनर एक्स8ई की बड़ी बैटरी इसकी खूबी है। पावर बैकअप के लिए इस फोन को तगड़ी 7700mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है और ब्रांड के दावेनुसार सिंगल चार्ज में कई घंटों का बैकअप दे सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे 45W SuperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है।
Honor X8e 4G स्मार्टफोन को SGS सर्टिफाइड ड्यूरेबल बॉडी पर लाया गया है। ब्रांड के मुताबिक 2.5 मीटर की हाईट से गिरने के बाद भी फोन टूटेगा नहीं और 85 डिग्री के गर्म पानी में गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। इस मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए कंपनी ने IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 4.2 और NFC जैसे विकल्प मौजूद हैं।

Honor X8e प्राइस
ऑनर एक्स8ई 4जी स्मार्टफोन को 6GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल कंपनी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसकी कीमत 681.59 अज़रबैजानी मैनेट यानी इंडियन करंसी अनुसार 38,180 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में Honor X8e को Sunrise Orange, Desert Gold और Velvet Black कलर में खरीदा जा सकता है।









