
iQOO अपनी Z-सीरीज में नए स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में लग रहा है। इसमें कंपनी जल्द ही चीन में iQOO Z12 Turbo पेश कर सकती है। इसके साथ ग्लोबल मार्केट के लिए iQOO Z12x और iQOO Z12 Lite जैसे मिड-रेंज फोन आ सकते हैं। इसी बीच अब टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Z12 सीरीज के एक अन्य अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी शेयर की है। लीक के मुताबिक, इस फोन में 10,000mAh से बड़ी बैटरी और 7-इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z12S स्पेसिफिकेशंस लीक
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, आगामी iQOO का मिड-रेंज स्मार्टफोन मोल्ड स्टेज में पहुंच गया है। इसका मतलब है कि फोन के आकार और डिजाइन को लगभग फाइनल कर लिया गया है। टिप्स्टर ने हालांकि डिवाइस के नाम की जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह iQOO Z12 सीरीज में आ सकता है।

लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन 2027 के मिड तक चीन में लॉन्च हो सकता है। इसमें 10,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी और 7-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। फिलहाल इसके प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
iQOO की मौजूदा Z11 सीरीज में भी बड़ी बैटरी वाले फोन मौजूद हैं। इस लाइनअप के iQOO Z11 में 9,020mAh की बैटरी दी गई है। जबकि iQOO Z11S में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, iQOO Z11 Turbo में फ्लैगशिप कैटेगरी का चिपसेट दिया गया था।
ऐसे में नए लीक में बताई गई 10,000mAh से बड़ी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले को देखते हुए iQOO Z12S इस फोन का संभावित नाम होने का अनुमान है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे किस नाम से बाजार में लेकर आएगी। इसके लिए आने वाले समय में सामने आने वाली जानकारियों का इंतजार करना होगा।

अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल इस फोन का इंतजार करना जल्दबाजी होगी। इसकी लॉन्चिंग 2027 के मिड तक बताई जा रही है और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि भी बाकी है। यदि आप कई महीने रुक सकते हैं तो इंतजार करना सही होगा। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









