Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन ग्लोबल मार्केट में होंगे पेश

Join Us icon

Xiaomi अपनी नई Xiaomi 18 Pro सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इसमें आने वाले Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को 17 नवंबर को पेरिस में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार कंपनी का Pro मॉडल भारत में भी आएगा। हालांकि इंडिया लॉन्च डेट अभी शेयर नहीं की गई है, लेकिन जल्द ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस लाइनअप का फोन भारत में दिसंबर में आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 18 Pro सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर शेयर किया है कि Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को 17 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट पेरिस में दोपहर 1 बजे UTC यानी भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। कंपनी इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube और X पर करेगी। Xiaomi ने इवेंट में कुछ अन्य सरप्राइज मिलने की बात भी शेयर की है।

भारत में दिसंबर में लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro

भारतीय बाजार में भी Xiaomi 18 Pro की एंट्री हो सकती है। टिप्स्टर Gadgetsdata के मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन को दिसंबर में भारत में लॉन्च कर सकती है। ऐसा होता है तो Xiaomi की Pro फ्लैगशिप सीरीज की भारत में वापसी होगी। बता दें कि कंपनी ने आखिरी बार फरवरी 2023 में Xiaomi 13 Pro को भारतीय बाजार में लाई थी। इसके बाद Xiaomi ने भारत में केवल अपने स्टैंडर्ड और Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।

Xiaomi 18 Pro सीरीज की संभावित कीमत

लीक्स के मुताबिक, यूरोप में Xiaomi 18 Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 1,449 यूरो (करीब 1.53 लाख रुपये) हो सकती है। वहीं, इसके 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,649 यूरो (करीब 1.74 लाख रुपये) बताई गई है।

यदि Xiaomi 18 Pro Max की बात करें तो इसके 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 1,849 यूरो (करीब 1.95 लाख रुपये) हो सकती है। हालांकि, ये कीमतें लीक पर आधारित हैं। इसलिए असल कीमत के लिए ग्लोबल लॉन्च का वेट करना होगा।

Xiaomi 18 Pro सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, Xiaomi 18 Pro Max में बड़ा 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में Leica के साथ तैयार किया गया डुअल 200MP रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इन स्मार्टफोन की खासियत इनका रियर सेकेंडरी डिस्प्ले भी होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला इंटरैक्टिव डिस्प्ले होगा। जिस पर विजेट, नोटिफिकेशन और कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, यूजर इस डिस्प्ले की मदद से रियर कैमरे से फोटो और वीडियो शूट करते समय प्रीव्यू भी देख सकेंगे। इससे सेल्फी के लिए भी फोन के मेन कैमरे उपयोग करना आसान होगा।

बैटरी के मामले में चीनी और यूरोपीय वैरियंट में अंतर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में Xiaomi 18 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जबकि चीन में इसका बैटरी साइज 7,000mAh है। इसी तरह Xiaomi 18 Pro Max में यूरोप के लिए 7,050mAh बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जबकि चीनी मॉडल में 8,500mAh की बैटरी दी गई है।

चार्जिंग की बात करें तो यूरोपीय Xiaomi 18 Pro में 90W वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है। जबकि चीनी मॉडल में 100W चार्जिंग सपोर्ट है। Pro Max में 100W वायर्ड चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

भारतीय बाजार में Xiaomi 18 Pro की एंट्री उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है। जो प्रीमियम फीचर्स वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। हम आपको आगे भी इंडिया लॉन्च डेट आने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here