
वीवो का सस्ता 5जी फोन लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन को अपनी होम मार्केट चीन में पेश किया है जिसका नाम vivo Y6k 5G है। यह लो बजट मोबाइल है जो MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6GB RAM, 6500mAh Battery और 120Hz डिस्प्ले जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी गई हैं जिनकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y6k 5G प्राइस
वीवो वाई6के 5जी फोन को 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है। चीन में इस मोबाइल की कीमत 1599 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार 22,500 रुपये के करीब है। चाइना में यह नया सस्ता वीवो 5जी फोन Flowing Clouds White, Twilight Black और Sunset Blue कलर में बिकेगा।

vivo Y6k 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई6के 5जी फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे LCD पैनल पर बनाया गया है। vivo Y6k 5G फोन में यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 260PPI, HDR और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड स्क्रीन है जो आंखों को अधिक नुकसान से बचाती है।
vivo Y6k 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G57 जीपीयू लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई6के 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी ऑक्सिलरी लेंस के साथ मिल काम करता है। फोन का कैमरा 10x digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
यह सस्ता वीवो 5जी फोन बड़ी बैटरी से लैस है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर चीन में लॉन्च किया गया है। ब्रांड के मुताबिक फुल चार्ज में यह तकरीबन 19 घंटे का शार्ट वीडियो प्लेबैक टाइम या फिर 44 घंटे का टॉकटाइम दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

vivo Y6k 5G फोन को एसजीएस 5 स्टार सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी को दर्शाती है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस सस्ते वीवो 5जी फोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG और 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।









